एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी
गोंदिया (महाराष्ट्र)।
वैश्विक स्तरपर वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में वर्ष 2026 का समय एक ऐसे दौर के रूप में उभर रहा है, जिसमें ईरान- अमेरिका, यूक्रेन -रूस युद्ध, भू- राजनीतिक तनाव,ऊर्जा संकट,ऊंची ब्याज दरें, वैश्विक पूंजी का तेज आवागमन और तकनीकी परि वर्तन, सभी मिलकर विश्व अर्थव्यवस्था की दिशा तय कर रहे हैं। ऐसे वातावरण में भारत का शेयर बाजार केवल घरेलू निवेशकों की आशावा दिता का प्रतिबिंब नहीं,बल्कि भारत की आर्थिक क्षमता, राज नीतिक स्थिरता, डिजिटल विस्तार, बुनियादी ढांचा निवेश और दीर्घकालिक विकास संभा वनाओं का संकेतक भी बनता जा रहा है। बता दे कि दिनांक 1 अगस्त 2026 से भारत सर कार ने वाणिज्यिक सिलेंडर में 200 रूपए की कमी की है जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। 3 से 5 अगस्त 2026 के बीच होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दर, महंगाई, विकास, रुपये और वैश्विक जोखिमों के बीच संतुलन प्रमुख विषय रहेंगे। 31 जुलाई 2026 को भारतीय बाजारों में लगातार तीसरे सत्र की तेजी दिखाई दी और सेंसे क्स लगभग 78 हजार अंक के स्तर के आसपास बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24,350 के ऊपर बना रहा। यह मजबूती ऐसे समय में आई है,जब पश्चिम एशिया की अस्थिरता, बढ़ती ऊर्जा कीमतें और अमे रिकी बान्ड प्रतिफल वैश्विक निवेशकों के सामने नई चिंताएं खड़ी कर रहे हैं।अगस्त 2026 के शुरुआती हफ्ते (3 अगस्त से 7 अगस्त) के लिए भारतीय शेयर बाजार का रुझान सत र्कता के साथ मजबूती की ओर इशारा कर रहा है बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस हफ्ते 4 बड़े ट्रिगर्स हैं जो मार्केट की दिशा तय करेंगे। मैं एडवोकेट किशन सनमुख दास भावनानीं गोंदिया महारा ष्ट्र यह मानता हूं कि भारतीय बाजार की यह मजबूती इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि विश्व अर्थव्यवस्था आज दो विपरीत शक्तियों के बीच खड़ी है। एक ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजि टल तकनीक, सेमी कंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और नई औद्यो गिक क्षमता निवेश के अवसर पैदा कर रहे हैं, दूसरी ओर युद्ध, आपूर्ति- श्रृंखला बाधाएं, ऊर्जा असुरक्षा, व्यापारिक संर क्षणवाद और महंगी पूंजी वि कास की गति पर दबाव डाल रहे हैं। अमेरिका में 31 जुलाई को प्रमुख शेयर सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए और जुलाई का समापन सकारात्मक रहा। मजबूत कार्पोरेट परिणामों तथा एआई निवेश से जुड़ी आशाओं ने बाजार को समर्थन दिया, लेकिन बढ़ते तेल मूल्य और ऊंचे ट्रेजरी प्रतिफल ने महं गाई तथा भविष्य की ब्याज दरों को लेकर सटीकता से चिंता भी बढ़ाई।
साथियों, भारत के लिए सबसे बड़ी बाहरी आर्थिक चुनौती कच्चे तेल की कीमत है। भारत अपनी ऊर्जा जरूर तों का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। इसलिए तेल की कीमत बढ़ने का प्रभाव केवल पेट्रोल और डीजल तक सीमित नहीं रहता,बल्कि परि वहन लागत, खाद्य कीमतों, औद्योगिक उत्पादन, उर्वरक, विमानन, व्यापार घाटे और सर कारी वित्त तक पहुंचता है। पश्चिम एशिया में तनाव या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भारत का आयात बिल बढ़ सकता है और रुपये पर दबाव आ सकता है। वर्तमान परिस् िथतियों में भारतीय तेल कंपनि यों द्वारा स्पष्ट बाजार से अति रिक्त कच्चे तेल की खरीद यह संकेत देती है कि ऊर्जा आपूर्ति की निरंतरता और जो खिम प्रबंधन अब आर्थिक नीति का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। तेल की बढ़ती कीमतों का भारतीय अर्थव्यव स्था पर प्रभाव बहुस्तरीय होता है। पहला प्रभाव चालू खाते के घाटे पर पड़ता है, क्योंकि अधिक विदेशी मुद्रा तेल आ यात पर खर्च होती है। दूसरा प्रभाव रुपये पर पड़ता हैय यदि डालर की मांग बढ़ती है तो रुपये में कमजोरी आ सक ती है। तीसरा प्रभाव महंगाई पर पड़ता है, क्योंकि परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ने से वस्तुओं तथा सेवाओं के मूल्य प्रभावित होते हैं। चैथा प्रभाव कंपनियों के लाभ पर पड़ता है, विशेषकर विमानन, रसा यन, परिवहन, लाॅजिस्टिक्स और ऊर्जा-गहन उद्योगों पर। इसलिए भारतीय शेयर बाजार की वर्तमान मजबूती को सम झते समय यह प्रश्न महत्वपूर्ण है कि क्या बाजार तेल जोखिम को पर्याप्त रूप से ध्यान में रख रहा है, या निवेशकों का विश्वास अभी घरेलू विकास संभावनाओं पर अधिक केंद्रित है। साथियों, दूसरी बड़ी वैश् िवक चुनौती अमेरिकी बाॅन्ड यील्ड है। जब अमेरिका के दीर्घकालिक सरकारी बाॅन्डों पर प्रतिफल बढ़ता है, तो वैश् िवक निवेशकों के सामने भी एक अपेक्षाकृत सुरक्षित निवेश विकल्प अधिक आकर्षक हो जाते हैं। इससे उभरते बाजा रों में विदेशी पूंजी का प्रवाह धीमा पड़ सकता है। हाल के घटनाक्रमों में अमेरिकी 30- वर्षीय ट्रेजरी यील्ड लगभग 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंचने और मौद्रिक नीति की विश्वस नीयता तथा महंगाई के संबंद्द में चिंताओं ने वैश्विक वित्तीय बाजारों को प्रभावित किया है। ऊंची अमेरिकी बाॅन्ड यील्ड का भारत पर प्रभाव तीन प्रमुख माध्यमों से पड़ सकता है। पहला, विदेशी पोर्टफोलि यो निवेशक भारतीय शेयर और बान्ड बाजार से धन निका लकर अमेरिकी परिसंपत्तियों की ओर जासकते हैं। दूसरा, डालर मजबूत होने पर रुपये पर दबाव बढ़ सकता है। तीसरा, भारत में सरकारी और कार्पोरेट उधारी की लागत बढ़ सकती है। 31 जुलाई 2026 को भारत की 10-वर्षीय सर कारी बान्ड यील्ड लगभग 6.81 प्रतिशत के आसपास रही, जो यह दर्शाती है कि घरेलू बान्ड बाजार भी वैश्विक ब्याज दरों, तेल कीमतों और विदेशी निवेश प्रवाह से प्रभावित है।
साथियों, फिर भी भारत की स्थिति कई अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अपेक्षाकृत मजबूत दिखाई देती है। भारत के पास बड़ा घरेलू उपभोक्ता बाजार, युवा जनसं ख्या, डिजिटल भुगतान प्रणा ली, तेजी से बढ़ता बुनियादी ढांचा, विनिर्माण विस्तार और सेवा क्षेत्र की क्षमता है। भारत की अर्थव्यवस्था केवल निर्यात पर निर्भर नहीं है, घरेलू मांग भी विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। यही कारण है कि वैश्विक अनिश्चितता के बाव जूद भारत को दीर्घकालिक निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य माना जा रहा है। लेकिन भारत को सुरक्षित निवेश केंद्र कहना तभी उचित होगा, जब आर्थिक वृद्धि के साथ रोज गार, उत्पादकता, निजी निवेश, निर्यात क्षमता और वित्तीय स्थिरता भी मजबूत बनी रहे। भारतीय शेयर बाजार की वर्त मान मजबूती में घरेलू निवेश कों की भूमिका भी उल्लेखनी य है। म्यूचुअल फंड, व्यवस्थित निवेश योजनाओं और खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी ने बाजार को विदेशी पूंजी के उतार-चढ़ाव से कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान की है। पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों की बड़ी बिकवाली के समय बाजार में तीव्र गिरावट देखने को मिलती थी, लेकिन अब घरेलू संस्थागत निवेशक और खुदरा निवेशक बाजार को स्थिर रख ने में अधिक सक्षम दिखाई देते हैं। हालांकि इस का दूसरा पक्ष यह है कि अत्यधिक उत्साह के कारण कुछ शेयरों का मूल्यांकन वास्तविक आय और लाभ वृद्धि से आगे निकल सकता है। इसलिए बाजार की तेजी को आर्थिक मजबूती के साथ – साथ मूल्यां कन और जोखिम के आधार पर भी परखना आवश्यक है।
साथियों, भारत के सामने एक महत्वपूर्ण अवसर चीन- प्लस- वन रणनीति और वैश् िवक आपूर्ति-श्रृंखला के पुन र्गठन से भी जुड़ा है। अनेक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन को एक ही देश पर निर्भर रखने के बजाय विभिन्न देशों में विस्तार करना चाहती हैं। भारत इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल निर्माण, सेमीकंडक्टर, रक्षा उत्पादन, नवीकरणीय ऊर्जा, आटोमोबाइल और डिजिटल सेवाओं में अपनी भूमिका बढ़ा सकता है। यदि भारत भूमि, बिजली, लाॅजिस्टिक्स, कौशल, अनुसंधान और नियामकीय प्रक्रियाओं में सुधार की गति बनाए रखता है, तो वैश्विक निवेश का बड़ा हिस्सा आक र्षित किया जा सकता है। इस दृष्टि से भारत केवल बाजार नहीं, बल्कि भविष्य की उत्पा दन और तकनीकी शक्ति बनने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक की आगामी मौद्रिक नीति बैठक भी बाजार और अर्थ व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगी। 3 से 5 अगस्त 2026 के बीच होने वाली मौद्रिक नीति समि ति की बैठक में ब्याज दर, महंगाई, विकास, रुपये और वैश्विक जोखिमों के बीच संतु लन प्रमुख विषय रहेंगे। आर्थिक विशेषज्ञों के एक सर्वेक्षण में अधिकांश प्रतिभागियों ने अनु मान लगाया है कि आरबीआई अगस्त में नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रख सकता है, क्योंकि पश्चिम एशि या से जुड़े जोखिम और वि कास संबंधी चिंताएं तत्काल दर वृद्धि के पक्ष में नहीं हैं।
साथियों, आरबीआई के सामने चुनौती यह है कि यदि तेल की कीमतों के कारण महंगाई बढ़ती है, तो ब्याज दरों को लंबे समय तक कम रखना कठिन हो सकता है। लेकिन यदि ब्याज दरें बढ़ाई जाती हैं, तो उद्योग, आवास, वाहन और छोटे व्यवसायों के लिए ऋण महंगा हो सकता है। इसलिए मौद्रिक नीति को केवल महंगाई नियंत्रण के उपकरण के रूप में नहीं, बल्कि आर्थिक विकास, वित्तीय स्थि रता और निवेश विश्वास के संतुलन के रूप में देखना होगा। भारतीय बाजार की अगली दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि आरबी आई वैश्विक जोखिमों को अस् थायी मानता है या दीर्घका लिक। भारत के बान्ड बाजार के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम वैश्विक बान्ड सूच कांक में भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों के शामिल होने में देरी है। यह निर्णय विदेशी पूंजी प्रवाह और भारत के वैश्विक वित्तीय एकीकरण की अपेक्षाओं को प्रभावित कर सकता है। हालांकि यह अल्प कालिक निराशा का विषय है, लेकिन इसे बाजार ढांचे, निपटान प्रणाली और निवेशक पहुंच में सुधार के अवसर के रूप में भी देखा जाना चाहिए। भारत को केवल विदेशी पूंजी आकर्षित करने के बजाय ऐसा वित्तीय ढांचा विकसित करना होगा, जो दीर्घकालिक निवेश को स्थिरता और पारदर्शिता के साथ बनाए रख सके।
साथियों, वैश्विक अर्थव्य वस्था में एआई और तकनीकी कंपनियों की भूमिका भी तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका में मजबूत तकनीकी कंपनियों के परिणामों ने बाजार को समर्थन दिया है, लेकिन निवे शकों के सामने यह प्रश्न भी है कि एआई पर होने वाला भारी निवेश भविष्य में कितना लाभ देगा। भारत के लिए यह अवसर है कि वह केवल एआई सेवाओं का उपभोक्ता न बने, बल्कि डेटा सेंटर, चिप डिजाइ न, क्लाउड सेवाओं, साइबर सुरक्षा,भाषा तकनीक और कौशल विकास में अपनी क्षम ता बढ़ाए। भारत की आईटी कंपनियां वैश्विक एआई निवेश से लाभ उठा सकती हैं, लेकि न उन्हें पारंपरिक सेवा माडल से आगे बढ़कर उच्च मूल्य वाली तकनीकी सेवाओं पर ध्यान देना होगा। भारत को निवेश का सुरक्षित केंद्र बनाने के लिए केवल शेयर बाजार की तेजी पर्याप्त नहीं है। इसके लिए मजबूत संस्थाएं, पारदर्शी निय मन, न्यायिक दक्षता, स्थिर कर नीति, कुशल मानव संसाधन और विश्वसनीय बुनियादी ढांचा आवश्यक हैं। निवेशक केवल ऊंचे सूचकांक नहीं देखते, वे नीति की निरंतरता, अनुबंधों की सुरक्षा, पूंजी की उपलब् धता और दीर्घकालिक लाभ की संभावना का भी मूल्यांकन करते हैं। भारत की आर्थिक सफलता तभी स्थायी होगी, जब बाजार की तेजी वास्तवि क उत्पादन, रोजगार, नवाचार और आय वृद्धि से जुड़ी होगी।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चा तेल और ऊंची अमेरिकी बान्ड यील्ड के बीच भारतीय शेयर बाजार की मजबूती -क्या भारत विश्व आर्थिक अनिश्चितता में निवेश का बन रहा है नया सुरक्षित केंद्र
