Breaking News

कौशल से कारोबार तक – प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग योजनाओं और उद्यमिता की दी जानकारी

(संन्तोष उपाध्याय)
मोहनलालगंज। राजधा नी लखनऊ में हुनर को रोज गार और रोजगार को आत्मनि र्भरता से जोड़ने की दिशा में पाण्डेय काम्प्लेक्स, मोहनलाल गंज में चल रहे 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्य क्रम में प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग योजनाओं और उद्यमि ता से जुड़ी महत्वपूर्ण जान कारी दी गई। मंडलीय ग्रामो द्योग प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ द्वारा जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित रोजगार परक प्रशि क्षण दिया जा रहा है। प्रशि क्षण का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। प्रशिक्षण के दौरान बैंक आफ महाराष्ट्र की शाखा प्रबंधक श्रीमती भारती मिश्रा जी ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जान कारी दी। उन्होंने स्वरोजगार के लिए ऋण एवं वित्तीय सुवि धाओं का लाभ उठाने, बैंकिंग प्रक्रिया को समझने तथा अपने व्यवसाय को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं राष्ट्रीय युवा पुरस् कार विजेता अवधेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी हुनर को व्यवसाय में बदलने के लिए सही योजना, मेहनत, ग्राहकों की जरूरतों की समझ और वित्तीय प्रबंधन जरूरी है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को छोटे स्तर से अपना काम शुरू कर धीरे-धीरे उसे एक सफल व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आज के समय में कौशल प्रशिक्षण केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं का रोजगार स्थापित करने का मजबूत आधार भी बन सकता है।
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को ऐसा व्यावहारिक हुनर दिया जा रहा है, जिसका उपयोग वे प्रशिक्षण के बाद नौकरी के साथ-साथ अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में कर सकती हैं। प्रशिक्षणार्थियों ने बैंकिंग योजनाओं, उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी को उपयोगी बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के साथ व्यवसाय शुरू करने की जानकारी मिलने से उन्हें अप ने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्र म का उद्देश्य अधिक से अद्दि क महिलाओं एवं युवतियों को कौशल से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

ताजा खबरें