Breaking News

एनटीपीसी ऊंचाहार में धूमधाम से मना 52वां स्थापना दिवस, 4 हजार पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सोलर कार पोर्ट और 160 किलोवाट क्षमता के रूफटाप सोलर प्लांट का हुआ उद्घाटन, कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को फिरोज गांधी ऊंचाहार ताप विद्युत परियोजना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षाेल् लास के साथ किया गया।
समारोह में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीकी विकास और राष्ट्र निर्माण में एनटीपीसी के योगदान को रेखांकित किया गया। इस दौरान अरखा ऐश डाइक के निकट जिला वन विभाग के सहयोग से करीब चार हजार पौधों का रोपण किया गया।
स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत डॉ. अंबेडकर सभागार में एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संबोधन के सीधे प्रसारण से हुई। इसके बाद प्रशासनिक भवन परिसर में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक बिस्वा मोहन सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यकारी निदेशक बिस्वा मोहन सिंह ने अपने संबोधन में एनटीपीसी की गौरवशाली यात्रा, विद्युत उत्पादन में उपलब्धियों और देश की ऊर्जा सुरक्षा में कंपनी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कार्य उत्कृष्टता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान गुब्बारे छोड़े गए और केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं। एनटीपीसी क्विज प्रतियोगिता के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर परि योजना परिसर में कई विका सात्मक एवं पर्यावरणीय परि योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इनमें स्टेज-प्ट सर्विस बिल्डिंग में सोलर कार पोर्ट, डीएम प्लांट स्टेज-प् में 160 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट, मेकअप एवं रॉ वाटर पंप हाउस में ब्स्व्2 प्रणाली तथा रेलवे गेट संख्या-04 के निकट वर्षा जल संचयन कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) दिलीप कुमार साहू, प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्षा मीनाक्षी साहू, सीआईएसएफ के अधि कारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार ने विद्युत उत्पादन के साथ पर्या वरण संरक्षण, सामाजिक उत्तर दायित्व और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ताजा खबरें