(बीके सिंह)
सीतापुर। गंगा नदी को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने तथा नदियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन -जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला गंगा समिति, सीतापुर की ओर से गंगा उत्सव-2026 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. के निर्देश पर सीतापुर वन प्रभाग के तत् वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों और गणमान्य नाग रिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत सुबह छह बजे अहिल्याबाई होल्कर चौराहे से बहुगुणा चौराहे तक करीब चार किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की गई। प्रभागीय निदेशक एवं जिला गंगा समिति के संयोजक सदस्य नवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित मैराथन का शुभारंभ उप प्रभागीय वनाधिकारी ब्रजेश पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।मैराथन के पुरुष वर्ग में नैमिष कुमार ने प्रथम, सुनील कुमार ने द्वितीय और सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं महिला वर्ग में ईशिका प्रथम, कोमल द्वितीय और सावित्री तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को उप प्रभागीय वनाधिकारी ब्रजेश पाण्डेय एवं हरगांव रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी बीनू पाल ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।गंगा उत्सव के क्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी जाग रूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम श्री विद्यालय हरिहरपुर, कंपोजिट विद्यालय ब्लॉक परसेंडी, पीएम श्री कंपो जिट विद्यालय घैला विकासखंड पहला, पीएम श्री भिठौरा कंपोजिट विद्यालय मछरेहटा तथा यूपीएस क्यूटीबउल्ला कंपोजिट विद्यालय बिसवां में रंगोली, चित्रकला एवं वाद- विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अमित कुमार सक्सेना ने विद्या र्थियों को नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूक किया। विद्या लयों के प्रधानाचार्यों ने जिला गंगा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम में आदित्य श्रीवास्तव, सच्चेंद्र त्रिवेदी, ललित श्रीवास्तव, उप प्रभागीय वनाधिकारी ब्रजेश पाण्डेय, हरगांव रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी बीनू पाल, जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सक्सेना, सीतापुर रेंज के वन अधिकारी एवं कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक अजय राठौर, सहायक सूरज, शिवम और रिज वान सहित अन्य गणमान्य व्य क्ति उपस्थित रहे। गंगा उत्सव के माध्यम से लोगों को यह संदे श दिया गया कि नदियों और पर्यावरण का संरक्षण प्रत्येक नाग रिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
गंगा उत्सव पर निकली मैराथन, बच्चों ने दिया संरक्षण का संदेश
