(राममिलन शर्मा)
लालगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, लालगंज में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. लवी गुप्ता (गाइनो कोलॉजिस्ट) विद्यालय प्रधाना चार्य शिवांग अवस्थी तथा आये हुए प्रतिभागी माताओं ने मिलकर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के विधिवत पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की जूनियर विंग की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य के माध्यम से मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई साथ ही जूनियर विंग के बच्चों के बैंड ग्रुप का समूह गान भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में दीपावली थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता एवं इसके साथ ही नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि इसमें प्री-प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया गया था। माताओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पूरे उत्साह, उमंग एवं रचनात्मकता के साथ प्रति योगिता में प्रतिभाग किया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम स्थान श्रीमती अंशिका सोनी एवं द्वितीय स्थान श्रीमती रागिनी यादव को मिला, वहीं अन्य प्रतिभागी माताओं श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती कोमल यादव, श्रीमती सरिता, श्रीमती अर्चना सिंह व कमला देवी का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नो-फायर कुकिंग में प्रथम स्थान श्रीमती पूनम, द्वितीय श्रीमती विनीता व श्रीमती पूजा कुमारी, श्रीमती संध्या कुमारी, श्रीमती प्रियंका सिंह व श्रीमती प्रीतिका को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मा नित किया गया। इसके अलावा दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों की विद्यालयी गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाना, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा दीपावली के पर्व को प्रेम, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण एवं याद गार पलों के साथ संपन्न हुआ।
संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का योगदान भी बहुत सराहनीय रहा।
अभिभावकों के लिए पेंटिंग एवं नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
