Breaking News

सरोजनीनगर को 76 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, 107 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

 

10 करोड़ की कायाकल्प परियोजना शुरू, मेधावियों को लैपटाप-साइकिल और महि लाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
‘हर घर राजेश्वर’ अभियान का शुभारंभ, शिक्षा, युवाओं का
भविष्य और प्रत्येक परिवार का सम्मान हमारी प्राथमिकता – डा. राजेश्वर सिंह
(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को नई गति देते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 76 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मान्यवर कांशीराम आवासीय योजना, सदरौना स्थित आरएस लॉन में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की 67.26 करोड़ रुपये की लागत वाली 107 वि कास परियोजनाओं का शिलान् यास एवं लोकार्पण किया गया। वहीं, 10 करोड़ रुपये की लागत से मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के कायाकल्प की परि योजना का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ महि लाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तारा शक्ति सिलाई केंद्रों का लोकार्पण और ‘हर घर राजेश्वर’ अभियान का शुभारंभ भी किया गया। 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह ने लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनकी शैक्षिक यात्रा को प्रोत् साहित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर के विकास की परिकल्पना में बच्चों की शिक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
हमारा सपना है कि प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के लिए आवश् यक संसाधन उपलब्ध हों और कोई भी प्रतिभा अवसरों से वंचित न रहे। मेधावी बच्चों का सम्मान समाज और जनप्रतिनिधि दोनों का दायित्व है। अब तक सरोज नीनगर में 2,000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए तारा शक्ति अभियान के तहत सरोजनीनगर में लगभग पौने पांच वर्षों में 180 तारा शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं और 2,500 से अधिक सिलाई मशीनों का वित रण किया गया है।
यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने का प्रयास है। डॉ. सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर उनके लिए एक परिवार है। बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों का भविष्य और प्रत्येक सदस्य की खुशहाली समान रूप से महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ रामरथ यात्रा शुरू की गई, जिसके माध्यम से अब तक 9,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। खाटू श्याम धाम की यात्रा के बाद वर्तमान में बिठूर की धार्मिक यात्रा संचा लित हो रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ 22,000 से अधिक बच्चों को मिल रहा है। बच्चों को शिक्षा के साथ खेल और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। सरोजनीनगर की विकास संभावनाओं पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मेट्रो और चार एक्सप्रेसवे की कनेक् िटविटी के कारण यह क्षेत्र विशेष महत्व रखता है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों और बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय सहि त शैक्षिक संस्थानों की मौजूदगी इसे शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बना रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को मजबूत कर ने के लिए व्यापक कार्य हुए हैं। सरोजनीनगर में स्थापित हो रहे अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के लॉजिस्टिक पार्क और लखनऊ -कानपुर एक्सप्रेसवे से निवेश, व्यापार और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित हुई हैं। हर घर राजेश्वर अभियान के शुभारंभ पर डॉ. सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों के सत् यापन के साथ- साथ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं के भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए, जिससे उनकी मेहनत और योग् यता के आधार पर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिले।
कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम अम्बेडकर, मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, रविराज लोधी, शुभम पाल, कुंवर राजेंद्र सिंह ‘राजू’, नीतू यादव, कुंवर राम विलास रावत, श्रवण कुमार रावत, डॉ. अखिलेश सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, शिविता गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें