Breaking News

यूपीपीसीएल के 80 लाभार्थियों को मिला कौशल प्रमाणपत्र व टूल किट

(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के संयुक्त तत्वावधान में जन शि क्षण संस्थान (कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित) के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 80 प्रशिक्षार्थियों को सोमवार को राज्य नियोजन संस्थान सभा गार, कालाकांकर हाउस में कौशल प्रमाणपत्र एवं टूल किट वितरित किए गए। कार्य क्रम की अध्यक्षता करते हुए यू.पी. रेरा के अध्यक्ष तथा इण्डिया लिटरेसी बोर्ड एवं जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ के अवैतनिक अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी, आईएएस ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेष हुनर अव श्य होता है।
आवश्यकता केवल उसे पहचानने, निखारने और स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने की है। उन्होंने प्रशिक्षा र्थियों से प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद भी एनएसक्यूएफ के उच्च स्तर के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को और विकसित करने का आह्वान किया। यूपीपीसीएल के मुख्य अतिथि वक्ता ने कहा कि वर्त मान समय में तकनीकी ज्ञान के साथ कौशल का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन, दुर्घटनाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा उपभो क्ताओं से प्रभावी संवाद भी एक महत्वपूर्ण कौशल है।
उन्होंने जन शिक्षण संस्था न द्वारा यूपीपीसीएल के लाभा र्थियों को कौशल प्रशिक्षण उप लब्ध कराने की पहल को सरा हनीय बताया। इण्डिया लिटरे सी बोर्ड की निदेशक सुश्री संध्या तिवारी (आईएएस सेवा निवृत्त) ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी लाभार्थियों को एनएसक्यूएफ लेवल-3 एवं उससे उच्च स्तर के प्रशिक्षण और प्रमाणन के लिए मार्गद र्शन प्रदान करता रहेगा।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभा गियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान अधिक से अधिक युवाओं को गुणवत्ता पूर्ण कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन आर.सी. यादव ने किया। इस अव सर पर संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें