Breaking News

10 साल बाद जगी उम्मीद – ऊंचाहार सर्विस रोड पर शुरू हुआ नाली निर्माण

(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर स्थित सर्विस रोड पर वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में आ खिरकार कदम बढ़ गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से युद्धस्तर पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि नाली बनने के बाद जल्द ही जर्जर सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा।
बताया जाता है कि करीब 10 वर्ष पहले ओवरब्रिज बनने के बाद से सर्विस रोड की हालत लगातार खराब होती चली गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घट नाएं होती रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बारिश के दिनों में जलभराव से स्थिति और अ धिक गंभीर हो जाती थी, जि ससे राहगीरों, स्कूली छात्र- छात्राओं और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना कर ना पड़ता था। सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर ऊंचाहार व्यापार मंडल लंबे समय से संघर्ष करता रहा। व्यापारियों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया, एनएच एआई कार्यालय का घेराव किया तथा एसडीएम और डीएम को ज्ञापन सौंपकर सम स्या के स्थायी समाधान की मांग की। हालांकि, उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
हाल ही में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने दोबारा एनएचएआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। अधिकारि यों ने एक सप्ताह में काम शुरू कराने का भरोसा दिया था। हालांकि, लगभग एक माह बाद निर्माण कार्य शुरू हो सका।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण व्यापार पूरी तरह प्रभा वित हो गया था। कई दुकानों पर ग्राहक आना बंद हो गए, कुछ व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ीं और कुछ ने अन्य स्थानों का रुख कर लिया। अब नाली निर्माण शुरू होने से व्यापारियों को उम्मीद है कि जल्द सड़क का भी नि र्माण होगा और क्षेत्र का व्यापार फिर से पटरी पर लौटेगा।
स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा ने के लिए आरबी न्यूज का भी आभार जताया। उनका कहना है कि मीडिया और व्यापार मंडल के लगातार प्रयासों के बाद ही प्रशासन और संबंधित विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराया है। अब लोगों की निगाहें सड़क निर्माण पर टिकी हैं, ताकि वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

ताजा खबरें