(अनिल शेट्टी)
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिका रिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बढ़ते औद्योगी करण के दौर में पर्यावरण प्रदूषण गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपा यों में से एक है। इसलिए प्रत्ये क व्यक्ति को अधिकाधिक पौद्दे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण की जि म्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ विषय पर आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ -पौधे स्वच्छ एवं शुद्ध वाता वरण का आधार हैं। इनके बिना स्वस्थ मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पौधारोपण से वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ जल एवं जीवन को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलती है। पर्याव रण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेदी ने कहा कि सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे विभिन्न जागरूकता अभि यानों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन अभियानों की सफल ता के लिए जनभागीदारी जरू री है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देख भाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आमजन, सामाजि क संगठनों और विशेषकर युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, अच्छा पर्यावरण सुरक्षित जीवन का आधार बन सकता है।
पौधारोपण अभियान के दौरान नरवाना हलके के विभिन्न स्थानों पर करीब 700 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बलदेव वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, वीरेंद्र नैन, सुरेश दनौदा, सुशील शास्त्री, सुरेश पांचाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, गुरलाल रसींदा, अमित धरोदी, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पौधारोपण को जन आंदोलन बनाकर हर व्यक्ति निभाए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी – कृष्ण कुमार बेदी
