(राममिलन शर्मा) रायबरेली। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) के कार्यों के सफल एवं समयबद्ध संपादन के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्य क्रम में जनगणना निदेशालय, यूपी से डिप्टी डायरेक्टर गौरव पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला जनगणना अधि कारी/अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपनिदेशक, जनगणना निदेशालय, लखनऊ ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं अधिशासी अधिकारियों को जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डीसीए चबी जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों का संकलन है, जिसका उपयोग शासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान डीसीएचबी के निर्माण, आंकड़ों के संकलन, सत्यापन तथा समयबद्ध रूप से सूचनाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। डि0 डायरेक्टर ने अधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सूचनाएं उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए जनगणना-2027 के कार्यों को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्यों को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है।
कार्यक्रम में जनपद प्रशिक्षक आशुतोष तिवारी, जिला प्रभारी काजल रानी सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जनगणना-2027-जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के ससमय संपादन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
