Breaking News

पल्स पोलियो एवं संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अर्बन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभागार में गुरुवार को अर्बन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 28 जून से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान तथा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अपर मुख्य चिकि त्सा अधिकारी डा. मीनाक्षी चैधरी, प्रभारी चिकित्सा अद्दि कारी डा. अनिल कुमार चै धरी, डा. हिमांशु कुमार श्री वास्तव, फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी, डा. आकाश सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय से इंदु सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, यूनिसेफ के माॅनि टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस् िथत रहे।
बैठक के दौरान 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलि यो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आवश् यक तैयारियों, बूथ प्रबंधन, घर-घर भ्रमण तथा जनजाग रूकता गतिविधियों पर विचार -विमर्श किया गया। अधिका रियों ने अभियान के दौरान एक भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहने देने का संकल्प व्यक्त किया।
इसके साथ ही आगामी 1 जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई से 10 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभि यान तथा 10 जुलाई से 30 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत मच्छर जनित एवं जलजनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छता जागरू कता, बुखार के मरीजों की पह चान, दस्त रोग नियंत्रण तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में स्वास्थ् य, नगर पा लिका, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबं धित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने पर बल दिया गया। उपस्थित अधिका रियों ने कहा कि सभी विभाग आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरू प कार्यक्रमों का प्रभावी क्रि यान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि डी.पी.सिंह बैस के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में व्या पक जनजागरूकता अभियान चलाने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से अभियान को जन भागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया, ताकि नगर क्षेत्र को पोलियो एवं संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।

ताजा खबरें