(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छा त्राओं के सम्मान में जनपद स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा देखा गया।
जनपद स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी श्हिमांशु गुप्ता द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को 21,000 की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में नकल विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली स्था पित की गई है, जिससे प्रति भाशाली विद्यार्थियों को उन की मेहनत का वास्तविक सम् मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर जनपद के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी विद्या र्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान समारोह में हाई स्कूल वर्ग में अंशुमान गुप्ता (भारती विद्यालय इंटर कालेज, उतरौला), अनुभव मिश्रा (स्का लर्स एकेडमी इंटर कालेज, उतरौला) , अरुण कुमार (स्का लर्स एकेडमी इंटर कालेज, उतरौला), सौरभ वर्मा (बलराम पुर माडर्न इंटर कालेज), आयुष कश्यप (आरजेवी इंटर कालेज गौरा चैराहा), वंदना वर्मा (हनु मान प्रसाद वर्मा इंटर कालेज रेहरा), शिवम शुक्ला (स्का लर्स माडर्न इंटर कालेज बल रामपुर), आकाश वर्मा (सावित्री देवी रामसूरत उमावि गैसड़ी), राम कुमार (ननका देवी इंटर कॉलेज रेहरा बाजार) तथा प्रतिभा वर्मा (हनुमान प्रसाद वर्मा उमावि रेहरा) को सम्मा नित किया गया।
इंटरमीडिएट वर्ग में भावना यादव (बलरामपुर सिटी एम आईसी बलरामपुर), अमरजीत (श्री रामतीर्थ कन्या इंटर कालेज गौर), मोहम्मद रेहान अब्दुल वाहिद (एचआरए इंटर कालेज उतरौला), धर्मेंद्र तुला राम (एजी हाशमी इंटर कालेज सादुल्लाहनगर), नैंसी त्रिपाठी (स्कालर्स एकेडमी इंटर कालेज उतरौला), माही वर्मा (स्कालर्स एकेडमी इंटर कालेज उतरौ ला), सृष्टि सिंह (डा. बीएचएम राव एएम इंटर कालेज गुमरी उतरौला), ज्योति मिश्रा (तुलसी पुर सीएमएस इंटर कालेज तुलसीपुर), विजय गुप्ता (एजी हाशमी इंटर कालेज सादुल्ला हनगर), तबस्सुम बानो हसन अली (एचआरए इंटर कालेज उतरौला) तथा विवेक जायस वाल (ग्रामीण भारती इंटर कालेज मथुरा) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र -छात्राओं के अभिभावकों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम् मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिका रियों ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रगति करने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एडी एम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, ब्रजेंद्र तिवारी , जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद , शिक्षा विभाग के अ धिकारीगण, शिक्षकगण, अभि भावक उपस्थित रहे।
मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, 21 हजार प्रोत्साहन राशि एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
