Breaking News

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की इकाई पिसावां, एलिया व बेहटा मे हुआ त्रिवर्षीय निर्वाचन

(बीके सिंह)
सीतापुर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई सीतापुर के निर्देश पर ब्लाक इकाई पिसावा का त्रिवा र्षिक निर्वाचन अधिवेशन बीआ रसी पिसावा पर सकुशल संप न्न हुआ। जनपदीय पर्यवेक्षक जिला संयुक्त मंत्री पुनीत कुमार शुक्ला ‘जीतू’ एवं चुनाव अद्दि कारी आशीष कुमार सिंह की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई गई, इकलौते दावेदार के रूप में अश्वनी कुमार सिंह के द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया। नामांकन सही पाए जाने एवं चुनाव की स्थिति न होने के कारण सर्व सम्मति से अश्व नी कुमार सिंह को निर्विरोद्द अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया एवं जनपदीय पर्यवेक्षकों पुनीत शुक्ल एवं आशीष द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया, बीआरसी पिसावा में सैकड़ों शिक्षकों द्वारा गर्म जोशी से फूल मालाओं से लाद कर, पगड़ी पहना कर निर्वाचित अध्यक्ष को शुभ कामनाएं एवं बधाई दी गई और जीत का जश्न मनाया गया, निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा राधेश्याम यादव को मंत्री एवं सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया, श्रवण सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह, हिमांशू सिंह,सिद्धार्थ मिश्रा संजीव त्रिपाठी, सुनीता सिंह, नीरज शुक्ला, जावेद अंसारी, नीरज कुमार, आदित्य कुमार, गीता अवस्थी, अर्पिता यादव, संजय कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक ध्शिक्षिकाए उपस्थित रहे।एलिया में अश्वनी सिंह के विरोध में कोई भी प्रत्याशी न होने के कारण पर्यवेक्षक ध्निर्वाचन अधिकारी रत्नेश मिश्रा, ज्ञानेंद्र वाजपेई, मदनलाल, अजीत सिंह ने अश्वनी सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। अश्वनी सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष बने। अश्वनी सिंह के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदीप मिश्रा, अनुपम मिश्रा, क्रांति बल्लभ, अतिकुर रहमान, अवधेश शुक्ला, शिवकुमार, चंद्रावती, आशुतोष, प्रशांत, विनय, विक्रम, अजय पाल सिंह, पुष्पेंद्र, शशिकांत, बेबी शबाना, रश्मि, डाली, पूजा पंकज सिंह, अनुपम, पूनम, किरण बाला सिम्मी रश्मि अरविंद प्रतिमा, रचना, नीरज, रेखा, रीता, राजू सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने अश्वनी सिंह को माला पहन के बधाई व शुभकामनाएं दी।बेहटा में त्रिकोणी मुकाबला रहा जिसमें सिद्धार्थ पटेल, नित्यानंद अग्निहोत्री व सत्य प्रकाश सिंह के बीच चुनाव हुआ। कुल 623 मत पड़े व 5 मत अवैध घोषित किए गए। सिद्धार्थ पटेल को 325 मत मिले। नित्यानंद अग्निहोत्री को 187 मत मिले। सत्य प्रकाश सिंह को 106 मत मिले। पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी महेंद्र पाण्डेय, गिरजेश अवस्थी, ज्ञान प्रकाश वर्मा, विनय गिहार व सच्चिदानंद अवस्थी ने सिद्धार्थ पटेल को 138 मतो से विजयी घोषित किया। शिक्षको ने सिद्धार्थ पटेल को फूल माला पहनकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

ताजा खबरें