Breaking News

क्या पब्लिक एग्जामिनेशंस ;प्रिवेंशन आफ अनफेयर मीन्सद्ध एक्ट 2024 जिसे एंटी पेपर लीक कानून कहा जाने लगा निष्प्रभावी हुआ साबित

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी
गोंदिया (महाराष्ट्र)।
वैश्विक स्तरपर भारत की शिक्षा व्यवस्था एक बारफिर ऐसे मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है, जहां करोड़ों विद्या र्थियों का विश्वास, अभिभावकों की उम्मीदें और देश की प्रति स्पर्धी परीक्षा प्रणाली की साख एक साथ कठघरे में खड़ी हो गई है। 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रद्द किए जाने के फैसले ने पूरे देश में अभूतपूर्व हलचल पैदा कर दी है।परीक्षा रद्द होने के पीछे कथित पेपर लीक, वायरल गेस पेपर, संगठित परीक्षा माफिया और प्रश्नपत्र के बड़े हिस्से के असली परीक्षा से मेल खाने के आरोपों ने शिक्षा जगत को झकझोर दिया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी है,जबकि देश के अनेक शहरों में छात्र आं दोलन, प्रदर्शन और विरोध मार्च शुरू हो चुके हैं। दिल्ली से लेकर पटना, जयपुर, लखनऊ, भोपाल और कोटा तक विद्यार्थियों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। लाखों छात्र यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी वर्षों की मेह नत का मूल्य क्या है, यदि परी क्षा प्रणाली ही सुरक्षित नहीं रह गई है। यह केवल एक परीक्षा रद्द होने की घटना नहीं है, बल्कि भारत की पूरी प्रति स्पर्धी परीक्षा व्यवस्था पर गहरा अविश्वास पैदा करने वाला राष्ट्रीय संकट बन चुका है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि नीट-यूजी 2026 विवाद ने एक बार फिर नेश नल टेस्टिंग एजेंसी की कार्य प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। पिछले लगभग पांच वर्षों में अनेक राष्ट्रीय परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं। कभी पेपर लीक के आरोप लगे, कभी तकनीकी गड़बड़ियां हुईं, कभी परीक्षा केंद्रों की अव्यवस् था पर सवाल उठे और कभी परिणामों की पारदर्शिता पर बहस छिड़ी। नीट, यूजीसी नेट, जेईई और कई भर्ती परीक्षाओं में समय-समय पर सामने आए विवादों ने यह धारणा मजबूत की है कि देश की सबसे महत्व पूर्ण परीक्षाओं की सुरक्षा व्यव स्था में कहीं न कहीं गंभीर खा मियां मौजूद हैं। इस बार स्थिति इसलिए और अधिक विस्फोटक हो गई क्योंकि परी क्षा से ठीक पहले सोशल मीडि या, टेलीग्राम चैनलों और कुछ निजी नेटवर्कों पर एक कथित गेस पेपर वायरल हुआ था। बाद में जांच एजेंसियों द्वारा यह दावा सामने आया कि वाय रल सामग्री के लगभग 120 से 125 प्रश्न वास्तविक प्रश्न पत्र से हूबहू मेल खाते थे। यदि यह दावा पूरी तरह सही साबित होता है, तो यह केवल लीक नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठित परीक्षा अपराध का उदाहरण माना जाएगा।
साथियों बात अगर हम साल 2018 में स्थापित नेश नल टेस्टिंग एजेंसी का उद्देश्य को समझने की करें तो देश में प्रवेश परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी,आधुनिक और निष्पक्ष बनाना था। एजेंसी को तक नीक आधारित परीक्षा प्रणाली, डिजिटल निगरानी और केंद्री कृत प्रबंधन के जरिए शिक्षा क्षेत्र में सुधार का बड़ा मॉडल माना गया था।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार एनटीए ने स्थापना के बाद 240 से अधिक परीक्षाओं का आयोजन किया, जिनमें 5.4 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल हुए। लेकिन उपलब्धियों के साथ – साथ विवादों की सूची भी लगातार बढ़ती गई। संसद में वर्ष 2024 में दिए गए सर कारी जवाब में यह स्वीकार किया गया था कि एनटीए को अब तक कम से कम 16 परी क्षाओं को स्थगित करना पड़ा। यह संख्या केवल प्रशासनिक चुनौतियों का संकेत नहीं देती, बल्कि यह बताती है कि भारत जैसी विशाल आबादी वाले देश में परीक्षा प्रबंधन कितनी जटिल और संवेदनशील प्रक्रिया बन चुका है।
साथियों बात अगर हम नीट – यूजी से जुड़ा विवाद इस को समझने की करें तो यह नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार इस परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। 2024 में भी नीट परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, जब परिणामों में असा मान्य अंक, ग्रेस मार्क्स, परीक्षा केंद्रों की अनियमितताएं और पेपर लीक के आरोपों ने राष्ट्री य बहस का रूप ले लिया था। उस समय मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और केंद्र सरकार को व्यापक सफाई देनी पड़ी। हालांकि परीक्षा पूरी तरह रद्द नहीं हुई थी, लेकिन पूरे घट नाक्रम ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी थी। उसी वर्ष यूजीसी नेट 2024 परीक्षा को पेपर लीक की आशंकाओं के चलते रद्द करना पड़ा था। इस से पहले भी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाएं सा मने आ चुकी थीं। कई राज्यों में संगठित गिरोह करोड़ों रुप ये लेकर उम्मीदवारों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने, साल्वर बैठाने और डिजिटल माध्यमों से परीक्षा में धोखाधड़ी कराने के आरोपों में पकड़े गए।
साथियों बात अगर हम पेपर लीक रोकने के लिए अद्दि नियम की करें तो लगातार बढ़ ते विवादों और राष्ट्रीय स्तरपर हो रही आलोचना के बाद केंद्र सरकार ने 2024 में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन आफ अनफेयर मीन्स) एक्ट लागू किया, जिसे आम बोलचाल में एंटी पेपर लीक कानून कहा जाने लगा। संसद ने फरवरी 2024 में इस कानून को पा रित किया और 21 जून 2024 से इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया। सरकार का तर्क था कि संगठित परीक्षा अपरा ध अब इतना बड़ा नेटवर्क बन चुका है कि केवल राज्य स्त रीय कानूनों से इससे निपटना संभव नहीं है। इसीलिए राष्ट्री य स्तर पर कठोर कानूनी ढांचा आवश्यक था। लेकिन अब सटीक विडंबना यह है कि इत ने सख्त कानून के लागू होने के बावजूद नीट-यूजी 2026 जैसी देश की सबसे बड़ी मेडि कल प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के कारण रद्द करना पड़ा। इससे छात्रों और अभि भावकों के मन में सबसे बड़ा प्रश्न यही उठ रहा है कि आ खिर वास्तविक मास्टरमाइंड कौन हैं और वे कानून से बच कैसे जाते हैं। एंटी पेपर लीक कानून के प्रावधान अत्यंत कठोर माने जाते हैं। इस कानून के तहत पेपर लीक, फर्जी परीक्षा संचालन, डिजिटल हैकिंग, साल्वर गैंग चलाना या उम्मीद वार की जगह किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा दिलाना गैर – जमानती अपराध घोषित किया गया है। संगठित पेपर लीक गिरोह चलाने वालों को 5 से 10 वर्ष तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है। यदि किसी परीक्षा केंद्र, आईटी कंपनी, प्रिंटिंग एजेंसी या अन्य सेवा प्रदाता की मिलीभगत सामने आती है, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है और उनकी संप त्तियां भी जब्त की जा सकती हैं। कानून केंद्र सरकार को यह अधिकार भी देता है कि गंभीर मामलों की जांच सीबी आई जैसी एजेंसियों को सौंपी जा सके और विशेष अदालतों के माध्यम से तेज सुनवाई क राई जा सके। पहली नजर में यह कानून बेहद कठोर और व्यापक दिखाई देता है, ले किन वास्तविक चुनौती कानून बनाने से अधिक उसके प्रभावी क्रियान्वयन की है।
साथियों बात अगर हम विशेषज्ञों के राय को समझने की करें तो वे मानते हैं कि भारत में पेपर लीक अब केवल स्थानीय अपराध नहीं रह गया है, बल्कि यह संगठित आर्थिक उद्योग का रूप ले चुका है। इसमें शिक्षा माफिया कोचिंग नेटवर्क, तकनीकी विशेषज्ञ, साइबर अपराधी, प्रिंटिंग चैन से जुड़े लोग और कुछ भ्रष्ट प्रशासनिक तत्वों की संभावित मिलीभगत होती है।
यही कारण है कि कई मामलों में जांच एजेंसियां छोटे स्तर के एजेंटों तक तो पहुंच जाती हैं, लेकिन वास्तविक मास्टरमाइंड तक पहुंचना बेहद कठिन साबित होता है। परीक्षा प्रक्रिया में प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उसकी प्रिंटिंग, पैके जिंग ट्रांसपोर्टेशन, डिजिटल ट्रांस मिशन और परीक्षा केंद्रों तक वितरण की लंबी श्रृंखला होती है। यदि किसी एक स्तर पर भी सुरक्षा चूक हो जाए, तो पूरी परीक्षा खतरे में पड़ सकती है।
साथियों बात अगर हम डिजिटल योग की करें तो डिजिटल तकनीक ने जहां परीक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाया है, वहीं अपराधियों को भी नए हथियार दे दिए हैं।
पहले पेपर लीक मुख्यतः फोटोकॉपी या भौतिक दस्तावे जों तक सीमित रहता था, लेकिन अब एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप टेलीग्राम चैनल, क्लाउड स्टोरेज और डार्क वेब जैसे माध्यमों का उपयोग बढ़ गया है। साइबर अपराधी मिनटों में हजारों लोगों तक प्रश्नपत्र पहुंचा सकते हैं। जांच एजेंसि यों के लिए यह पता लगाना कठिन हो जाता है कि मूल स्रोत कहां था और जानकारी किस चैनल से फैली।
कई बार गेस पेपर के नाम पर प्रश्नपत्र प्रसारित किए जाते हैं, जिससे कानूनी जांच और अधिक जटिल हो जाती है क्योंकि आरोपी यह तर्क देते हैं कि वह केवल संभावित प्रश्नों का संकलन था। लेकिन यदि बड़ी संख्या में प्रश्न वास्त विक परीक्षा से मेल खा जाएं, तो संदेह स्वतः गहरा जाता है। नीट-यूजी 2026 मामले में भी यही हुआ। परीक्षा से पह ले कुछ आनलाइन समूहों में वायरल सामग्री को पहले सा मान्य “गेस पेपर” माना गया, लेकिन बाद में जांच में कथित रूप से यह सामने आया कि 120 से अधिक प्रश्न वास्तविक पेपर से मेल खाते थे। यही वह बिंदु था, जिसने पूरे मामले को राष्ट्रीय संकट में बदल दिया। लाखों विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कुछ उम्मीद वारों को परीक्षा से पहले अनु चित लाभ मिला।
सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और मानसिक तनाव के बाद यदि परीक्षा की निष्प क्षता ही समाप्त हो जाए, तो मेहनती छात्रों का भविष्य ग्रुप से असुरक्षित हो जाता है।
साथियों बात अगर हम इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा सामाजिक प्रभाव छात्रों की मानसिक स्थिति पर पड़ा है इसको समझने की करें तो, नीट जैसी परीक्षा केवल एक टेस्ट नहीं होती, बल्कि लाखों परिवारों के सपनों, आर्थिक निवेश और भावनात्मक संघर्ष से जुड़ी होती है। अनेक छात्र वर्षों तक कोचिंग लेते हैं, परि वार अपनी बचत खर्च करते हैं और छात्र अत्यधिक मान सिक दबाव के बीच तैयारी करते हैं। परीक्षा रद्द होने का अर्थ केवल पुनर्परीक्षा नहीं होता, बल्कि यह छात्रों के आत्मविश्वास, मानसिक स्वास् थ्य और भविष्य की योजनाओं पर गहरा आघात होता है। कई छात्र पहले ही लंबे समय तक प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव से गुजरते हैं। ऐसे में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं उनके भीतर व्यवस्था के प्रति भयंकर अविश् वास पैदा करती हैं।
साथियों बात अगर हम राजनीतिक स्तरपर भी यह मुद्दा तेजी से उभर रहा है। इसको समझने की करें तो विपक्षी दल केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी ओर सरकार का कहना है कि कठोर कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन जनमानस में यह धारणा मज बूत हो रही है कि हर बार परीक्षा रद्द होने के बाद केवल जांच और गिरफ्तारियों की खबरें आती हैं, जबकि कुछ समय बाद मामला धीमा पड़ जाता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ लगातार फास्ट ट्रैक न्याय की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। उनका मानना है कि जब तक दोषियों को त्वरित और सार्वजनिक सजा नहीं मिलेगी, तब तक परीक्षा माफिया का मनोबल नहीं टूटेगा।
साथियों बात अगर हम भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव भी इस समस्या की जड़ में मौजूद है इसको सम झने की करें तो, नीट परीक्षा में हर वर्ष लाखों छात्र कुछ हजार मेडिकल सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। सीमित अवसर और अत्यधिक प्रतिस्प र्धा परीक्षा माफिया के लिए बड़ा बाजार तैयार करते हैं। करोड़ों रुपये लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने, साल्वर बैठाने और फर्जी उम्मीदवारों के माध्यम से सीट दिलाने का अवैद्द कारोबार इसी दबाव से फलता – फूलता है। जब सफलता और असफलता के बीच केवल कुछ अंक का अंतर हो, तब कुछ लोग अनुचित रास्ते अपना ने के लिए तैयार हो जाते हैं। यही वह सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति है, जिसने पेपर लीक उद्योग को बढ़ावा दिया है। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि केवल कठोर कानून पर्याप्त नहीं हैं। परीक्षा प्रणाली में तकनी की और प्रशासनिक सुधारों की भी अत्यंत आवश्यकता है। प्रश्नपत्र निर्माण और वितरण प्रणाली को अधिक विकेंद्री कृत तथा एन्क्रिप्टेड बनाना होगा। परीक्षा केंद्रों की निग रानी के लिए रियल टाइम डिजिटल ट्रैकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी तंत्र का उपयोग बढ़ाना होगा। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को परीक्षा प्रबंधन का स्थायी हिस्सा बनाना आवश्यक है। साथ ही प्रिंटिंग और लाजिस् िटक चैन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जवाबदेही स्पष्ट करनी होगी। इस पूरे विवाद ने एक और महत्वपूर्ण प्रश्न खड़ा किया है क्या भारत की परीक्षा प्र णाली अत्यधिक केंद्रीकृत हो चुकी है? जब करोड़ों छात्रों की परीक्षा एक ही एजेंसी के माध्यम से आयोजित होती है, तब किसी एक स्तर की विफलता का प्रभाव पूरे देश पर पड़ता है। कुछ विशेषज्ञ सुझाव दे रहे हैं कि परीक्षा प्रक्रिया को अधिक बहुस्तरीय और क्षेत्रीय रूप से सुरक्षित बनाया जाना चाहिए ताकि किसी एक बिंदु पर हुई चूक राष्ट्रीय संकट में न बदल जाए।
अतः अगर हम अपरूप पूरे विवरण का अध्ययन कर इस का विश्लेषण करें तो हम पा एंगे कि नीट-यूजी 2026 परी क्षा रद्द होने की घटना केवल एक प्रशासनिक असफलता नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास संकट का प्रतीक है जो धीरे -धीरे भारत की प्रतिस्पर्धी परीक्षा प्रणाली को घेर रहा है। यदि देश की सबसे प्रति ष्ठित परीक्षाओं की निष्पक्षता पर लगातार प्रश्न उठते रहेंगे, तो इसका असर केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह सामाजिक न्याय, अवसर की समानता और युवाओं के भविष्य पर भी पड़ेगा। करोड़ों छात्र यह महसूस करने लगेंगे कि मेहनत से अधिक प्रभाव शाली नेटवर्क और अवैध सा धन निर्णायक बनते जा रहे हैं। यह स्थिति किसी भी लोक तांत्रिक समाज के लिए अत्यंत खतरनाक है। आज सटीक आवश्यकता केवल दोषियों की गिरफ्तारी की नहीं, बल्कि पूरे परीक्षा ढांचे के पुनर्मूल्यांकन की है। सरकार, जांच एजेंसि यों, शिक्षा विशेषज्ञों, साइबर सुरक्षा संस्थानों और समाज को मिलकर ऐसी व्यवस्था बना नी होगी, जहां परीक्षा केवल ज्ञान और योग्यता की प्रतिस्प र्धा बने, अपराध और माफिया नेटवर्क का मैदान नहीं।
यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हर नई परीक्षा के साथ छात्रों के मन में एक ही प्रश्न उठेगा क्या इस बार भी पेपर लीक होगा? जो रेखांकित करना बहुत जरूरी है

ताजा खबरें