Breaking News

शांति नगर हाइवे कट बंद होने को लेकर सवर्ण युवा महासभा ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित शांति नगर हज हाउस एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के सामने 30 मीटर चैड़े रास्ते को नेशनल हाईवे द्वारा बंद किए जाने के पश्चात लगभग 25,000 क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शांति नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित हैं यहां आसपास की कॉलोनी शांति नगर, रहीमाबाद , भक्ति खेड़ा, केशव नगर, मुरली बिहार, कैलाश विहार, मिश्रा कालोनी, त्रिमूर्ति नगर के लोगों और आस पास के विद्यालयों में पढ़ने आने वाले छोटे-छोटे बच्चों एवं उनके अभिभावकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन विश् वास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि शांति नगर के इस कट को बिना स्थाई समाधान दिए बंद करने से लोगों में काफी रोष है। गाड़ियों का आना-जाना तो दूर पैदल पार करना भी मुश्किल हो गया है ऐसे में गौरी बाजार की तरफ से आने वाले लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है की शांति नगर आने के लिए उन्हें नादर गंज से घूम कर आना पड़ेगा जो की काफी दूर है। महिलाओं के सामने और पैदल पार करने वालों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। आज स्थाई समाधान के तौर पर अंडरपास की मांग एवं लखनऊ के चारों ओर निर्मित आउटर रिंग रोड पर टोल ना लिए जाने से संबंधित दो सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबो धित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय सरोजनी नगर को सुशील शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री शिव मोहन तिवारी राष्ट्रीय सचिव सवर्ण युवा महासभा, श्री देवपाल सिंह चैहान जी प्रदेश महासचिव, सोभनाथ पांडेय जी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा दिया गया। सवर्ण युवा महासभा लगातार जनसमस् याओं, व्यापा रिक समस्याओं को लेकर सचेत और सजग रहा है और उसके निदान तय के लिए सदैव संघर्षरत रहकर कार्य करता रहा है।

ताजा खबरें