(बीके सिंह)
सीतापुर। संसद में नारी शक्ति को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण पर विपक्ष द्वारा किए गए विरोध से नारी शक्ति में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है इसी आक्रोश के तहत नारी शक्ति द्वारा पूरे देश में विपक्षी सांसदों का घेराव करके लोकतांत्रिक तरी के से विरोध प्रदर्शन कर विरोद्द दर्ज कराया जा रहा है।
सीतापुर में नारी शक्ति द्वारा विपक्षी सांसदों के आवास पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। जिसके तहत सर्वप्रथम लोहार बाग स्थित सीतापुर सांसद राकेश राठौर के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया गया वही धौर हरा लोकसभा से सांसद आनंद भदौरिया के आवास पर भारी संख्या में नारी शक्ति ने पहुंच कर सांसद के समक्ष संसद में विपक्ष द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी बिल गिराने के नकारात्मक रोल पर आप त्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नारी शक्ति में भारी आक्रोश देखा गया वह एक स्वर में विपक्ष के नारी विरो धी होने का आरोप लगा रही थी साथ ही साथ नारी शक्ति के द्वारा विपक्ष को सीधी चेतावनी दी गई है कि जिस तरह से आपने नारी शक्ति को संवैधानिक शक्ति प्राप्त करने में अपनी कुटिल नीति का प्रयोग किया है।
आने वाले समय में नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से इसका भरपूर जवाब देगी और आज उसी के तहत विशाल विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर जया सिंह, इंदू सिंह, कंचन प्रभा पांडे , कुसुम सिंह, शालिनी लोधी नीतू श्रीवास्तव, गीता मिश्रा, पूनम, सावित्री देवी, अपराजिता मिश्रा, मंजू राजवंशी, शिवांगी रस्तोगी, सीमा कुमारी, गीता कुमारी सहित भारी मात्रा में नारी शक्ति उपस्थित रही।
विपक्ष की नारी विरोधी मानसिकता से नारी शक्ति, आक्रोषित सांसदों के आवास का किया घेराव
