(बीके सिंह)
सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को प्रातः 9ः07 पर कम्पोजिट विद्यालय हजरतपुर विकास क्षेत्र बेहटा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं था। अध्योहस्ताक्षरी द्वारा विदालय में छात्रांे एवं अन्य कार्मिक के साथ प्रार्थना करवाई गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार राजवंशी का एक दिन का वेतन रूकते हुए निलंबन की कार्यवाही क्यों ना की जाए जिसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। 9ः18 पर सहायक अध्यापिका जया लक्ष्मी उप स्थित हुई।
विद्यालय की अध्यापक खैरूनिशा अंकुर वर्मा, सुनील कुमार, संजय कुमार गौतम, शशी भूषण पांडेय, जया लक्ष्मी, राजीव कुमार राय, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, शिक्षामित्र शिल्पी वर्मा, नीलम श्रीवास्तव शिक्षा मित्र, नवीन कुमार मिश्रा अनु देशक तथा राम मिलन अनुदे शक का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय इस्मा इलगंज विकास खंड बेहटा में 9ः30 बजे निरीक्षण किया गया। विदालय बंद था, बच्चे गेट के बाहर खड़े अपने अध्यापक का इंतिजार करते हुए पाए गए।
बच्चों ने अवगत कराया की शिक्षक लोग 10 बजे के बाद ही आते है। उक्त के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक जसवानी को निलंबित करने व शिव शंकर, राम सिंह, तथा बालक राम शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटते हुए निलंबित क्यों ना किया जाए, का कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
प्राथमिक विद्यालय सुमेर विकास खंड बेहटा का समय 09ः57 पर निरीक्षण किया गया। बच्चो से बोर्ड पर हिंदी शब्दों को लिखवाया गया। बच्चों को नियमित यूनिफार्म पहनकर विद्यालय आने के लिए प्रोत्सा हित किया।
मल्टीपल हैंडवाश, बालक -बालिका शौचालय, रंगाई पुताई, बल्ब पंखा आदि को दिवाली से पूर्व सही कराकर फोटोग्राफ सहित सूचित क राने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय दरिया ना विकास खंड रेउसा का समय 10ः28 पर निरीक्षण किया गया। बच्चों से बोर्ड पर गणित के प्रश्न हल करवाये गए।
विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई, शौचालय की सफाई करने के निर्देश दिए गए।उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसैया वि कास खंड रेउसा का 10ः57 पर निरीक्षण किया गया। स हाय अध्यापक सुबोध तिवारी व प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पांडेय अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रमुवापुर विकास खंड रेउसा का 11ः38 पर निरीक्षण किया गया। विद्यालय की साफ स फाई कराने के निर्देश दिए गए तथा फोन और ग्राम प्रद्दा न से बात करके विद्यालय की सफाई की समस्या का समाधान करने के लिए अवगत किया गया उच्च प्रा0 विव ढा खिन विकास खंड बेहटा का 12ः30 पर निरीक्षण किया गया। जयवीर सिंह सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। मल्टीपल हैंडवाश में टैप नहीं थे। शौचालय में पानी की कने क्टिविटी नहीं थी। जिसके लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापकध्प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बीएसए के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अध्यापक
