Breaking News

विधायक डा. राजेश्वर सिंह का चाय पर चर्चा में भव्य स्वागत, हर जनसमस्या का होगा समाधान – डा. राजेश्वर सिंह

पार्षद राम नरेश रावत के नेत्राृत्व में अली नगर सुनहरा में जुटे क्षेत्रावासी, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरो जनी नगर के लोकप्रिय विद्दा यक डा. राजेश्वर सिंह का पार्षद राम नरेश रावत ने जोर दार भव्य स्वागत किया।
पार्षद राम नरेश रावत के अली नगर सुनहरा स्थित आवास पर विधायक के पहुं चते ही कार्यकर्ताओं और स्था नीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर और बैंड-बाजे के साथ उन का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने विधायक डा. राजेश्वर सिंह से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। विधायक डा. राजेंद्र सिंह ने उपस्थित पुरुष एवं महिला ओं की समस्याओं को गंभीर ता से सुना और उनके समा धान का आश्वासन दिया। पार्षद राम नरेश रावत ने कहा कि विधायक डा. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी मिलकर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अली नगर सुनहरा स्थित आ वास पर आयोजित इस कार्य क्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधा ओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। विद्दा यक डा. राजेश्वर सिंह ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
डा. राजेश्वर सिंह ने जन प्रतिनिधि और जनता के बीच सीधे संवाद की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सम झना और उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। ऐसे संवाद कार्यक्रम जन प्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं से जोड़ने तथा वि कास कार्यों को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा ते हैं। इस अवसर पर पार्षद राम नरेश रावत ने कहा कि विधायक डा. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर विधानसभा के विकास को गति देने के लिए सभी जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मिल कर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसह योग और सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के विश्वास, जनप्रतिनि धियों की जवाबदेही और जन सेवा के संकल्प में निहित है। जब जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचकर रुूबरू उनकी समस्याएं सुनते हैं, तो संवाद मजबूत होता है और विकास की राह अधिक प्रभावी बनती है। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेता व प्रतिनिधियों में संतोष तिवारी, राम नरेश गुप्ता ने भी डा. राजेश्वर सिंह को पुष्पमा ला पहनाकार जोरदार स्वागत किया और उनके सामने क्षेत्र की जनसंख्या को रखा।
क्षेत्रीय समस्याओं को सुन ते हुए सरोजिनी नगर विधा यक डा. राजेश्वर सिंह ने दिया आश्वासन। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, येूवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें