Breaking News

अनटेम्ड तराई’ परियोजना की शुरुआत, तीन वर्षों तक होगा फिल्मांकन – डा. राजेश्वर सिंह

अब दुनिया देखेगी यूपी के तराई के जंगलों की अनकही कहानियां
(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की तराई की समृद्ध जैव विविध ता, वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सरोजनीनगर विधायक डा. राजेश्वर सिंह की पहल एवं ‘एनवायरनमेंट वारियर्स’ के प्रयासों से ‘अनटेम्ड तराई’ परियोजना की शुरुआत हुई। लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में उत्तर प्रदेश वन विभाग एवं पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस् कार से सम्मानित वन्यजीव फिल्मकार, निर्देशक एवं छाया कार सुब्बैया नल्ला मुथु की संस्था ‘नल्लाज आर्क’ व एन वायरनमेंट वॉरियर्स के श्री अम्बि का मिश्रा के बीच परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
परियोजना के तहत दुद्दवा राष्ट्रीय उद्यान, पीलीभीत टाइ गर रिजर्व, कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य, रानीपुर टाइ गर रिजर्व एवं अमानगढ़ टाइ गर रिजर्व सहित तराई के प्रमुख वन क्षेत्रों में लगभग तीन वर्षों तक फिल्मांकन किया जाएगा। वन्यजीवों, जैव विविधता, प्राकृ तिक आवास, वन्यजीव व्यवहार और संरक्षण प्रयासों को कैमरे में दर्ज किया जाएगा। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि तराई उत्तर प्रदेश की अमूल्य प्राकृ तिक विरासत है। इसकी अन कही कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के साथ युवा ओं और समाज को प्रकृति संर क्षण से जोड़ना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। एनवायर नमेंट वारियर्स’ पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण को जनभा गीदारी से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने तथा उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागी दारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुनील चैधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनु राधा वेमुरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सुब्बै या नल्ला मुथु, रामेश्वर सिंह, अम्बिका मिश्रा, निखिल शर्मा, एन. रविन्द्र, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, लेखा परीक्षाध्गैर योजना, उत्तर प्रदेश, दीपक कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सामाजिक एवं कृषि वानिकी, उत्तर प्रदेश, श्री राम कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर, उत्तर प्रदेश, श्री अरविन्द कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश वन निगम, श्री सुजाॅय बनर्जी, महाप्रबंधक, कार्मिक, उत्तर प्र देश वन निगम, श्री संजय कु मार बिश्वाल, निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्या न, लखनऊ तथा श्री मुकेश कुमार कांडपाल, क्षेत्रीय वना धिकारी, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ सहित वन विभाग के अधि कारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अनटेम्ड तराई’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की तराई की जैव विवि धता, वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत की कहा नियां देश-दुनिया तक पहुंचेंगी, जिससे संरक्षण के प्रति जाग रूकता और जनभागीदारी को नई गति मिलेगी।

ताजा खबरें