ो नेताजी की जयंती पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सपा कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और पौधे
ो अखिलेश यादव को सीएम बनाने का लिया संकल्प
(सन्तोष उपाध्याय) लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामजीलाल सरदार पटेल नगर वार्ड स्थित लंगड़ा फाटक चौराहे पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व पार्षद प्रत्याशी एडवोकेट मनोज सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फल, मिष्ठान और पौधे वितरित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधानसभा अध्यक्ष संतोष रावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा एवं लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अनीश राजा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में नौजवान बेरोजगारी, किसान समस्याओं और आम जनता विभिन्न परेशानियों से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां आम जनता के बजाय पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर कमलेश भुर्जी, उमेश यादव, मोहम्मद सलीम, हिमांशु तिवारी, मयंक दीक्षित, कार्तिक प्रताप सिंह, राशिद मलिक, दुर्गा कश्यप, मजनी खान, नरेंद्र छाबड़ा, अभिषेक प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह अज्जू, कुश अरोड़ा और अमित मौर्य लवली सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर फल -मिष्ठान और पौधों का किया गया वितरण
