(राममिलन शर्मा)
तेजगांव, रायबरेली में धूम धाम से रानी लक्ष्मीबाई एवं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से किया।
तत्पश्चात् संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी रानी लक्ष्मी बाई एवं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अगली कड़ी के रूप में कक्षा 8 के विद्यार्थी विराट सिंह ने स्पीच के माध्यम से प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से विद्यार्थियों को परिचित कराया। इसके बाद कक्षा 11 की छात्रा आकृति सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से विद्यार्थियों को परिचित कराया। कार्यक्रम की अगली कड़ी की के रूप में पूजा मैडम ने अपनी ओजस्वी वाणी से खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी कविता के सस्वर वाचन करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रानी लक्ष्मी बाई के रूप में सुसज्जित अक्षरा और इंदिरा गांधी के रूप में सुसज्जित अविका आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। अपने समापन अभिभाषण में संस्थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई और इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर हैं। इनके अनुकरणीय व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को वीरता, साहस, देशभक्ति, दूरदर्शिता, बलिदान एवं नेतृत्व शक्ति की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने समस्त विद्यालय परिवार को रानी लक्ष्मीबाई एवं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जयंती की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई एवं इंदिरा गांधी की जयंती
