(राममिलन शर्मा) फतेहपुर। जनपद को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए जरूरी है कि हर पात्र व्यक्ति फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करे। एक भी व्यक्ति छूटेगा तो संक्रमण का चक्र नहीं टूटेगा। इसलिए गुरुवार से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में सभी लोग फाइ लेरिया रोधी दवाएं खाएं। इस अभियान में 24.94 लाख लोगों को दवा खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय भान सिंह ने बुधवार को स्थानीय होटल में आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला को सं बोधित करते हुए ये बातें कहीं। सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजि त इस कार्यशाला में सीएमओ ने बताया कि पहले जनपद के 13 ब्लाक फाइलेरिया संक्रमित थे। अब 11 ब्लॉक में एमडीए अभियान चलाया जाएगा। इस का मतलब यह हुआ कि बाकी 2 ब्लाक में फाइलेरिया संक्रमण एक प्रतिशत से कम रह गया है। इस बार इन 11 ब्लाक में हमें शत प्रतिशत पात्र लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित करना है। इनमें फतेहपुर के नगर, असोथर, भिटौरा, हसवा, तेलियानी, अमौली, देवमई, खजु हा, खागा, धाता, विजईपुर ब्लाक में चलेगा एमडीए अभियान प् शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार अभियान में नेवर टेकन (कभी न दवा खाने वाले) व रेफ्यूजल (इनकार करने वाले) लाभार्थी पर फोकस है। पांच से 15 नवंबर तक चले विशेष अभियान में सैकड़ों नेवर टेकन व दीवाली के मौके पर घर आए प्रवासियों को दवा खिलाई गई। बचे लोगों को एमडीए के दौरान दवा खि लाई जाएगी। अभियान के दौरान तीन दवाएं (एल्बेंडाजाल, डीईसी व आइवरमेक्टिन) खि लाई जाएंगी। सात दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के सफल आयोजन के लिए 2273 ड्रग एडमिनिस्टेटर व आशा की टीम तैनात की गई है जो घर -घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। डॉ. उदयभान ने कहा कि अभियान की सफलता केवल दवाओं के वितरण से सु निश्चित नहीं होगी, बल्कि प्रत्ये क पात्र व्यक्ति द्वारा दवा का सेवन करना जरूरी है। इस लिए समुदाय में जागरूकता और विश्वास का माहौल बना ना होगा। नोडल अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमा री है, जो व्यक्ति के जीवन को लंबे समय तक प्रभावित कर सकती है। इसके संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय एमडीए अभियान के दौरान उप लब्ध कराई जाने वाली दवाओं का सेवन करना है।
जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने फाइलेरिया के संक्रमण, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि यह बीमारी संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन लंबे समय बाद हाथ-पैर में सूजन और हाइड्रोसील जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए बीमारी से बचाव के लिए एमडीए के दौरान नियमित दवा का सेवन अहम है। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई व सीफार संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। इस मौके पर जिला मलेरिया इकाई के सदस्य, मीडिया बंधु और डब्ल्यू एचओ, पाथ, पीसीआई व सी फार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एमडीए आज से, 24.94 लाख लोगों को खिलाएंगे फाइलेरियारोधी दवा
