Breaking News

राजा काॅलेज मैदान में क्रिकेट का रोमांच, यूपी-34 प्रीमियर लीग सीजन-2 का आगाज

(बीके सिंह) सीतापुर। शहर के राजा कॉलेज मैदान में रविवार को यूपी-34 प्रीमियर लीग सीनियर लीग सीजन-2 का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों की भारी मौ जूदगी रही। लीग के ब्रांड एंबेस डर सागर गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन मुकाबले शुरू होते ही मैदान दर्शकों से खचा खच भर गया। खिलाड़ियों के चैके-छक्कों और शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।आयोजकों के मुताबिक, यह प्रतियोगिता सात दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्श न करेंगी। टूर्नामेंट का प्रमुख उद्देश्य सीतापुर की स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।आयोजन के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के भव्य शुभारंभ के साथ ही शहर में क्रिकेट का माहौल उत्सव जैसा नजर आने लगा है। आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।

ताजा खबरें