Breaking News

बाल दिवस के अवसर पर विशाल बाल मेले का हुआ आयोजन

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। जिले के अटौरा बुजुर्ग स्थित ’सकल नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल’ में बाल दिवस के अवसर पर विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के ’प्रबंधक श्री संजय सिंह’ ने फीता काटकर किया। इस आयोजन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने स्वयं ही क्रेता और विक्रेता की भूमिका निभाई। मेले के दौरान विद्या र्थियों ने विभिन्न प्रकार के आक र्षक स्टॉल लगाए। इनमें चाट, पानीपुरी, भेल, समोसे, मिठाइयां, फलों आदि की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हे दुकानदारों ने अपने-अपने स्टॉल को बेहद सुंदर ढंग से सजाया। उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रचनात्मक तरीके अपनाए। वहीं विद्यालय के अन्य छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों ने खरी दारी कर इन बाल उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ’प्रबंधक श्री संजय सिंह’ ने कहा कि बाल मेले जैसे आयोज नों से विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, टीम वर्क, हिसाब-किताब की समझ तथा आत्मनिर्भरता के गुण विकसित होते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजित कुमार के द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहि त किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण कौशलेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, दिलीप त्रिवेदी, संतोष तिवारी, विवेक सिंह, अनीता सिंह, अनामिका सिंह , रक्षन्दा सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताजा खबरें