(राममिलन शर्मा) रायबरेली। जनपद के सरेनी विधानसभा क्षेत्र स्थित कार्यालय में भाजपा नेता व भावी प्रत्याशी अमित सिंह वत्स के नेतृत्व में सेक्टर संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय योगदान देने वाले अनेक बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर उन का उत्साहवर्धन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अमित सिंह वत्स ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा आमजन से नि रंतर संवाद बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी सेक्टर संयोजकों एवं बूथ अध्य क्षों से पूरी निष्ठा और सक्रिय ता के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही ’’श्हर बूथ पर विजय, सरेनी विधानसभा में विजयश्’’ के लक्ष्य को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ही सं गठन निरंतर मजबूत होता है।
भाजपा नेता अमित सिंह वत्स ने बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित हर बूथ पर जीत का लिया संकल्प
