(राममिलन शर्मा) लालगंज-रायबरेली। मां श्रीमती सुधा द्विवेदी जी द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर के उद्घाटन के पश्चात उनकी सुपुत्री गीतिका द्विवेदी जी (बेटू दीदी) शिविर में पहुंचीं । उन्होंने एक-एक मरीज से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
किसी को दवाइयों की आवश्यकता थी, किसी को चश्मे की, तो किसी को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की जरूरत थी। गीतिका जी ने सभी जरूरतमंद मरीजों को उनकी आवश्यकता ओं के अनुरूप दवाइयां, चश्मे एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था निःशुल्क कराने का आश्वासन दिया। दूसरों के दर्द को समझना और जरूरत मंदों की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची जनसेवा है।
इस अवसर पर गीतिका द्विवेदी जी ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन एवं आभार व्यक्त करते हुए अपनी मां श्रीमती सुधा द्विवेदी जी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे जनसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के आधार पर क्षेत्रवासियों से उन्हें एक बार सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील की। आपका विश्वास, आपका आ शीर्वाद और आपका स्नेह ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है।
नेत्र शिविर में मरीजों से मिलीं गीतिका द्विवेदी जी, जाना उनका हाल-चाल
