Breaking News

रामकोट में पांच दिवसीय बौ( धम्म ज्ञान चर्चा का भंडारे के साथ हुआ समापन

बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों की प्रस्तुत की गई झाकियां, शिक्षा पर दिया जोर
(बीके सिंह)
रामकोट (सीतापुर) रामकोट कस्बे में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का आयोजन किया गया, जिसका समापन पांच वे दिन भंडारे के साथ किया गया। सैकड़ो लोगो ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य आयोजक पत्रकार महेंद्र कुमार गौतम ने अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों के द्वारा बौद्ध कथा वाचक राजकिशोर गौतम को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव जी की प्रतिमा भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने गौतम बुद्ध ,बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित किया। बौद्ध धम्म कथा वाचक के द्वारा बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के संघर्षों व इतिहास के बारे में झांकियों के माध्यम से दर्शकों को दिखाया गया। तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,ज्योतिबा राव फुले, संत गाड़गे ,महाराज गायकवाड़ ,माता रमाबाई अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की झांकियां प्रस्तुत की गई। दर्शकों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा सभी लोग अपने अपने बच्चों को अच्छी अच्छी शिक्षा देने का काम करें, आपके बच्चे पढ़ लिखकर आपका और आपके परिवार व प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे, तभी आपका विकास हो पाएगा। बाबा साहब ने बहुजन समाज को न्याय दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे,और भारतीय संविधान की रचना कर सभी को कानून के सूत्र में बांधने का काम किया,अपने चार बच्चों को कुर्बान कर दिया था, उनका त्याग बलिदान और उनका नाम सदा सदा के लिए पूरी दुनिया में अजर अमर हो गया। इस मौके पर मुख्य आयोजक पत्रकार महेंद्र कुमार गौतम, अंबेडकर महासभा लखनऊ के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार खुशीराम चौधरी, सीतापुर सांसद के भाई अनुपम राठौर, आर आर जैसवार लोक पाल लखनऊ आजाद समाज पार्टी प्रभारी/विधान सभा सदर संभावित प्रत्याशी सुनील राजवंशी, भीम आर्मी तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम ,तहसील सह संयोजक सर्वेश गौतम ,तहसील सदर महासचिव विजय पाल , तहसील मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम, धनपाल,जिला मीडिया प्रभारी /वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष कुमार राव, ग्राम पंचायत रामकोट प्र धान रामनिवास वर्मा,ग्राम पंचा यत राई पैडहिया,प्रधान प्रतिनिधि उत्तम कुमार गौतम, ग्राम पंचा यत लिल्सी प्रधान वीरेंद्र कुमार, कोटेदार राजू वर्मा, लकी वर्मा, जगदीश प्रसाद, प्रमोद कुमार, आकाश कुमार, डॉव रामसागर, अशोक कुमार, डॉव राजेश कुमार ,प्रताप गौतम, देवेंद्र गौतम ,दाताराम, सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

ताजा खबरें