(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। जनपद मे समा जवादी पार्टी के कार्यालय में देश के पूर्व रक्षामंत्री, उ.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण सम्मानित, समाजवाद के नाय क नेताजी मुलायम सिंह या दव की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आयो जित विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त कर श्रद्धांपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की अध् यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि ने ताजी ने देश के करोड़ों किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों, गरी बों, शोषितो, वंचितों, पीड़ितों के हितों के लिए आजीवन सड़क से लेकर संसद तक सं घर्ष किया। उनके मुख्यमं त्रित्व काल में किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं की खुश हाली के लिए अनेकों जनहित कारी योजनाओं को लागू करने का कार्य शुरू हुआ,छात्रों को राजनीत में अवसर देने के लिए छात्रसंघ चुनाव की बहाली, उत्तर प्रदेश में महिलाओं, पिछ ड़ों एवं अनुसूचित जातियों को पंचायत चुनाव में आरक्षण दे कर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख,नगर पालिका अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान जैसे पदों पर आसीन होने का अवसर दिलाया।
विधायक बछरावाँ श्याम सुंदर भारती ने कहा कि ने ताजी सदैव समतामूलक समा ज की स्थापना के लिए कार्य किया एवं अन्याय गैरबराबरी का विरोध किया।
विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नेता जी ने रक्षामंत्री के रूप में देश की रक्षा करते हुए शही द जवानों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को समर्पित कराकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का निर्ण य कराकर देश के सैनिकों को सम्मान देकर ऐतिहासिक कार्य किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डीपी पाल, मुनेश्वर पासी, डा. शशिकांत शर्मा, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, मो.अरशद खान, ओपी यादव, प्रदीप तिवारी, चै. सुरेश निर्मल, चै.मोह सिन, अशफाक अहमद,पूनम सिंह, नरेंद्र सिंह प्रधान, आकाश मौर्य, आफताब अहमद, अनीता राकेश, बबलू लोधी, ब्रजेन्द्र चैधरी, राकेश यादव, योगेश्वर पटेल, शिवदुलारी यादव, अजय यादव, फहीम अहमद, शुभम लोहिया, डा जावेद, सुरजीत सिंह, मो.मुशीर, संजय यादव सहित अनेकों लोगों ने नेताजी की नीतियों सिद्धांतों एवं किये गये कार्यों पर विचार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, कृपा शंकर यादव, विनायक सोनकर, ममता यादव,सौरभ सिंह, अल्का यादव, सोनी भार ती, मीना यादव, कमरुद्दीन, रामकिशोर पुजारी, हसनैन खान, भानू प्रकाश पटेल, डा. संतलाल, आशुतोष यादव, डा. दया शंकर, इजहार खान, हाजी वसीम, राजेंद्र रावत, रेहान काजियाना, दिनेश पिंटू, कमलाकर विक्रमादित्य, शिव बरन यादव, दीपू शुक्ला, गंगा सागर यादव, सतगुरु पासी, राजेंद्र बहादुर, अजय सिंह यादव, मो. कैफ, केडी यादव, शिवमोहन, रवीन्द्र सिंह, विनय यादव, उमाशंकर शुक्ला, अभि षेक यादव, डा. रामेश्वर, शकील अहमद, रज्जन लाल पटेल, अमर सिंह चैधरी, अभय यादव, आदित्य सिंह, विशाल मौर्य, सर्वजीत वर्मा, अखिलेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
किसानों मजदूरों शोषितों वंचितों के मसीहा थे नेताजी – इ. वीरेंद्र यादव
