(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। टीबी उन्मूलन के प्रयासों में समुदाय और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘टीबी मुक्त भारत अभियानदृश्रव्ैभ् (श्रवपदज ैुनंक वित भ्मंसजी) टीम’ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जिला द्दिकारी सरनीत कौर ब्रोका, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधि कारी डा. मनोज शुक्ला, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनुपम सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (छज्म्च्) के कर्मचारी इस कार्य क्रम में शामिल हुए। एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर सीएमओ आफिस में आयोजित कार्यक्रम में एन सीसी कैडेट्स और माई भारत वालेंटियर्स की श्रव्ैभ् टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने में समाज के हर वर्ग की भागी दारी जरूरी है।
श्रव्ैभ् टीम के युवा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार के प्रति जागरूक करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि समय पर टीबी की पह चान और पूरा उपचार सुनिश्चित करना अभियान की प्राथमिकता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण होने पर जांच में देरी न करें और टीबी उन्मूलन के प्रयासों में सहयोग करें।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि श्रव्ैभ् टीमों को ब्लाक और वार्ड स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। प्रत्येक टीम में पांच एनसीसी कैडेट और पांच माई भारत स्वयं सेवक शामिल होंगे।
श्रव्ैभ् टीम के सदस्य अपने क्षेत्र में घर-घर और समुदाय के बीच संपर्क कर टीबी से जुड़ी सही जान कारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
वे लोगों को लक्षणों की पहचान, समय पर जांच करा ने और उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और मरीजों के प्रति सहयोगा त्मक माहौल बनाने में भी युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी उन्मूलन के प्रयासों को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चि कित्सा अधिकारी डा. अरविंद कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश यादव, जिला प्रोग्राम समन्वयक अभय मिश्रा, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक मनीष श्रीवा स्तव, पीएमडीटी समन्वयक अतुल कुमार, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक के.के. श्रीवास्तव, एनसीसी 66 यूपी बटालियन से प्रिया बाजपेई, अभिषेक सिंह, दल बहादुर थापा, एलएफपीपी टी से जिला समन्वयक सलमान खान, गिरि एवं एनटीईपी स्टाफ उपस्थित रहा।
टीबी के खिलाफ मैदान में उतरी ‘जोश’ टीम, युवाओं ने संभाली जागरूकता की कमान
