(प्रदीप यादव)
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहरा इच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा झिंगहा घाट पहुंचकर विसर्ज न स्थल एवं आसपास की व्य वस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अद्दिका रियों द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, याता यात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौ रान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा घाट पर लगातार निगरानी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस एवं राज स्व विभाग के अधिकारियोंध्कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर नारायणदत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार सहित संबंद्दि त राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा झिंगहा घाट का किया गया निरीक्षण
