(मनोज मौर्य)
मैनपुरी। अपनी जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुल दीप पाल ने सोमवार को मैनपुरी प्रवास के दौरान जनहित हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पाल समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात की। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पाल के मैनपुरी पहुं चने पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर किसान सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शत्रुघ्न पाल समेत पाल समाज के वरिष्ठजनों ने उनका स्वागत और सम्मान किया।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यह कार्यक्रम अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रस्तावित जनहित हुंकार रैली की तैयारियों के क्रम में आयो जित किया गया। इस दौरान कुलदीप पाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से रैली को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
कुलदीप पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का स्नेह, सम्मान और विश्वास उनके लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन् होंने जनहित हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग करने की बात कही। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि कुलदीप पाल ने अपनी जनता पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया। यह बयान पार्टी का राजनीतिक रुख है।
गौरतलब है कि अपनी जनता पार्टी इससे पहले भी प्रदेश में संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार यात्रा जैसे कार्य क्रम आयोजित करती रही है।
मैनपुरी में अपनी जनता पार्टी की जनहित हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर जुटे कुलदीप पाल
