Breaking News

श्रमिक कल्याण को नई गति, लेबर चैक पर मेगा कैंप में डीएम ने श्रमिक बंधुओं से किया संवाद

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। निर्माण श्रमि कों को शासन की कल्याण कारी योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें योजनाओं का लाभ सुग मता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा लेबर चैक, सेखुईया तिराहा पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधि कारी ने लेबर चैक पर उपस् िथत निर्माण श्रमिकों के बीच पहुंचकर संवाद किया। उन्हों ने श्रमिकों से उनके कार्य, पंजीयन की स्थिति तथा श्रम विभाग की योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानका री ली। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता है।
कैंप में श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्म कार कल्याण बोर्ड (ठव्ब्ॅ) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी गई। उन्हें बताया गया कि योजना ओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र निर्माण श्रमिक अपना ठव्ब्ॅ पंजीयन अवश्य कराएं।
जिन श्रमिकों का ठव्ब्ॅ पंजीयन पूर्व से है, उन्हें अपने पंजीयन का समय से नवीनी करण (त्मदमूंस) कराने के लिए भी जागरूक किया गया, जिससे पात्रता के अनुसार उन्हें बोर्ड की विभिन्न कल्या णकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त होता रहे।
मेगा कैंप को केवल जाग रूकता कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए श्रमिकों को मौके पर ही सेवाओं से लाभान्वित किया गया। ब्ैब् के माध्यम से 20 निर्माण श्रमिकों का ठव्ब्ॅ पंजीयन कराया गया। श्रमिकों को पंजीयन से संबं धित प्रक्रिया एवं भविष्य में योजनाओं का लाभ प्राप्त कर ने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
श्रमिकों को डिजिटल सेवा ओं से जोड़ने की दिशा में भी विशेष पहल की गई। कैंप में 30 निर्माण श्रमिकों के मोबाइल फोन में क्पहपजंस स्ंइवनत ब्ीवूा ।चच इंस्टाल एवं कार्यशील कराया गया। साथ ही उन्हें ऐप के उपयोग तथा इसके माध्यम से उपलब्ध सुवि धाओं एवं सेवाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।
मेगा कैंप के माध्यम से श्रमिकों तक विभागीय सेवाएं सीधे पहुंचाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों, पंजीयन, नवी नीकरण एवं विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं के प्रति जाग रूक किया गया। श्रम विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिक ठव्ब्ॅ से पंजीकृत होकर शा सन की कल्याणकारी योजना ओं का लाभ प्राप्त करें।
लेबर चैक पर आयोजित यह मेगा कैंप श्रमिकों को वि भागीय योजनाओं एवं डिजि टल सेवाओं से सीधे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी कर्म चारीगण उपस्थित रहें।

ताजा खबरें