(राममिलन शर्मा) लालगंज-रायबरेली। लालगंज नगर की 2 माह से लगातार बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा पदाधिकारियो के साथ अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह विद्युत खंड द्वितीय लालगंज कार्यालय में मिला व्यापारी प्रतिनिधि मंडल। नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि लालगंज नगर की कई माह से लगातार बिगड़ती और बदहाल विद्युत व्यवस्था नगर क्षेत्र में बिजली गुल होना अब एक दैनिक नियम बन चुका है आए दिन 33केवी लाइन ब्रेकडाउन का हवाला देकर पूरी पूरी रात पूरा पूरा दिन दो दो चार पांच घंटे तक बिजली काट दी जाती है एक ही उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सुचारू रूप से चल रही होती है जबकि नगर के उपभोक्ता लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जिला उपाध्यक्ष सानू वाजपेई ने बताया कि अघोषित कटौती विभागीय लापरवाही का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है सुबह के समय बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह खत्म हो जाती है नौकरीपेशा व्यापारियों और छात्राओं को समय पर अपने दफ्तर दुकान स्कूल या काॅलेज पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला महामंत्री अप्पू शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग का यह रवैया पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना है हर बार मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है जो कुछ ही घंटे में दोबारा फेल हो जाती है लाइट गई 33केवीए फाल्ट का यह बहाना अब असहनीय हो चुका है। जिला युवा महामंत्री अमित गुप्ता ने बताया इस बार 33 केवीए लाइन की मरम्मत केवल कागजी या कामचलाऊ ना की जाए बल्कि तकनीकी खामी का ठोस और स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन से जनता व व्यापारी को मुक्ति मिल सके। जिला अध्यक्ष उद्योग मंच हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यदि इस समस्या का तत्काल और स्थाई निवारण एक सप्ताह में नहीं किया गया तो हम सभी नगरवासी व्यापारियों के साथ विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरे जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष शीलू नगर उपाध्यक्ष हरिशंकर श्रीवास्तव पप्पू नगर महामंत्री संगठन कौशलेंद्र प्रताप कंचन नगर युवा उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता मौजूद रहे।
एक सप्ताह में विद्युत व्यवस्था न सुधरी तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरकर करेगा आंदोलन
