Breaking News

डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 से किया गया सम्मानित

(राममिलन शर्मा)
लखनऊ, उत्तर प्रदेश। प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्य कार, समाजसेवी एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ (विद्यावाचस्पति, विद्यासागर) को एसएचएमवी फाउंडेशन, हैदराबाद द्वारा प्रतिष्ठित ‘लाइफ टाइम अचीव मेंट अवार्ड-2026’ से सम्मा नित किया गया है। फाउंडे शन की चयन समिति ने उत्तर प्रदेश से डा. मिश्र को इस सम्मान के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति त्व के रूप में चयनित किया।
डा. कर्नल मिश्र को यह सम्मान भारतीय सेना में उन की उत्कृष्ट राष्ट्रसेवा, हिन्दी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार, निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन, उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रदान किया गया है। एसएचएमवी फाउं डेशन के संस्थापक डा. गुंडाल विजय कुमार ने डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आ दित्य’ को बधाई देते हुए कहा, “डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र की सेवा की और सेवानिवृत्ति के बाद भी हिन्दी भाषा, साहित्य एवं समा ज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान दिया है। उनका जीवन देश सेवा, साहित्य साधना और सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदा हरण है।”
उन्होंने कहा कि डा. मिश्र के दीर्घकालीन योगदान एवं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन की चयन समिति ने उन्हें उत्तर प्रदेश से सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व के रूप में चयनित कर ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने डा. मिश्र के स्वस्थ, सक्रिय एवं यशस्वी जीवन की कामना भी की। डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को इससे पूर्व भी तीन मानद डाक्टरेट उपाधि यों सहित काशी हिन्दी विद्या पीठ द्वारा भारत गौरव मानद सम्मान, विद्यावाचस्पति, विद्या सागर, साहित्य रत्न एवं साहि त्य शिरोमणि जैसी प्रतिष्ठित मानद उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।
साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें अब तक 900 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतररा ष्ट्रीय सम्मान, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उनकी ‘आदित्यायन’ श्रृंख ला के अंतर्गत अब तक 11 काव्य संग्रह और दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
इसके अतिरिक्त उनकी रचनाएँ 100 से अधिक साझा काव्य-संकलनों में प्रकाशित हुई हैं और विभिन्न समाचार- पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होती रही हैं। उनके पाँच अन्य काव्य एवं लेख संग्रह प्रकाशनाधीन हैं। डा. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ का नाम ओएमजी बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है।
यह उपलब्धि उन के साहि त्यिक एवं सामाजिक योगदान को मिली विशिष्ट पहचान को रेखांकित करती है। एस एचएमवी फाउंडेशन ने कहा कि डा. कर्नल मिश्र जैसे व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए राष्ट्र सेवा, हिन्दी प्रेम, साहित्य साधना और समाज सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा हैं।

ताजा खबरें