Breaking News

ईरानी खतरे के बीच ट्रंप का गुप्त विमान आपरेशन -जब दुनियाँ के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए बदलना पड़ा पूरा सफर

एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी

गोंदिया (महाराष्ट्र)।
वैश्विक स्तर पर भारत की धरती पर सदियों से चली आ रही कहावत वड़ा सड़ावण, वड़ा दुख पावण यानें जितना बड़ा पद, उतनी बड़ी जिम्मेदारी और उतनी ही बड़ी चिंता, केवल सामाजिक जीवन पर लागू नहीं होतीय अंतरराष्ट्रीय राजनीति और राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा पर भी यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली देशों के राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री जब किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं तो उनके साथ केवल राजनयिक प्रोटो काल नहीं चलता, बल्कि खु फिया एजेंसियों, सुरक्षा विशेष ज्ञों, सैन्य अधिकारियों, वैक ल्पिक मार्गों, वैकल्पिक विमानों और आपातकालीन योजनाओं का पूरा जाल चलता है।
मैं एडवोकेट किशन सन मुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र बताना चाहूंगा कि संभवतः इसकी वजह भी साफ है, किसी सामान्य व्यक्ति कीसुरक्षा में चूक एक व्यक्ति गत त्रासदी हो सकती है, लेकिन किसी राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा में चूक का असर पूरे देश की राजनीति, सैन्य रण नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर पड़ सकता है। इसी पृष्ठ भूमि में 12 अगस्त 2026 को सामने आए बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की से गुप्त रूप से विमान बदलने की घटना पर कहा कि यह फैस ला उनका व्यक्तिगत निर्णय नहीं था, बल्कि सीक्रेट सर्विस और सैन्य अधिकारियों की सलाह पर लिया गया था। ट्रंप के अनुसार, सुरक्षा अधि कारियों ने उन्हें विमान बद लने के लिए कहा और उन्होंने बिना ज्यादा सवाल किए उन की सलाह मान ली।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिस वैकल्पिक विमान में उन्हें ले जाया गया, वह मूल विमान की तुलना में कुछ परि स्थितियों में ग्रेटर रिस्क में हो सकता था। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि अमेरि की सुरक्षा तंत्र के आकलन में मुद्दा केवल यह नहीं था कि कौन- सा विमान तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित है, बल्कि यह भी था कि संभावित हम लावर किस विमान को राष्ट्रप ति का वास्तविक विमान समझ सकता है। बता दें कि 8 जुलाई 2026 को तुर्की के अंकारा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गुप्त रूप से विमान बदलकर यात्रा करने की खबर ने दुनियाँ का ध्यान खींचा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति को कथित ईरानी खतरे के बीच उनके विमान से निकालकर दूसरे सैन्य विमान तक पहुंचाने में एयरपोर्ट के कैटरिंग वाहन का इस्तेमाल किया गया। लेकिन इस कहानी का असली रो मांच कैटरिंग ट्रक नहीं, बल्कि वह डिसेप्शन स्ट्रेटेजी है जि सके तहत संभावित हमलावर को यह पता न चलने दिया जाए कि अमेरिकी राष्ट्रपति वास्तव में किस विमान में हैं।और जब इस घटना की तुलना भारत तथा वर्ष 2000 में बिल क्लिंटन की पाकिस्तान यात्रा से की जाती है, तब यह स्पष्ट होता है कि राष्ट्रा ध्यक्षों की सुरक्षा में गोपनीयता, वैकल्पिक मार्ग, वैकल्पिक वि मान और ‘डिकाय’ रणनीति कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यानें घटना 8 जुलाई 2026 की है,10 अगस्त 2026 के आसपास इस गुप्त विमान- परिवर्तन की खबर सार्वजनिक हुई,11 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इसे विस्तार से रिपोर्ट किया और 12 अगस्त 2026 को ट्रंप ने स्वयं इसकी पुष्टि कर दी।
साथियों बात अगर हम अंकारा में आखिर हुआ क्या था? इसको समझने की करें तो रिपोर्टों के अनुसार, नाटो सम्मिट के बाद ट्रंप को तुर्की से रवाना होना था। सामान्य परिस्थितियों में राष्ट्रपति के विमान की पूरी गतिविधि अत्यंत सुरक्षित और नियंत्रित रहती है। लेकिन अमेरिकी खुफिया एवं सुरक्षा अधिका रियों के सामने कथित रूप से ऐसा खतरा आया जिसमें ट्रंप अथवा उनके विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका थी। इसलिए सुरक्षा टीम ने असाधारण निर्णय लिया। ट्रंप को सार्वजनिक रूप से एयर फोर्स वन की ओर जाते हुए दिखाया गया, लेकिन वे वा स्तव में उस विमान में अपनी यात्रा जारी नहीं रखने वाले थे। इसके बाद उन्हें विमान से अलग करके एयरपोर्ट के एक कैटरिंग कंटेनरध्वाहन के जरिए दूसरे स्थान तक ले जाया गया, जहां एक छोटे सैन्य विमानकृसी -32ए से उनकी वास्तविक यात्रा शुरू हुई। एपी ने भी इस बात की पुष्टि की कि ट्रंप को कथित तौर पर कैटरिंग वैन के जरिए दूसरे विमान तक पहुंचाया गया और दूसरी ओर एयर फोर्स वन जैसा दिखाई देने वाला विमान सटिका से आगे बढ़ा।
साथियों, कैटरिंग वाहन क्यों यही इस आपरेशन की सबसे असाधारण कड़ी थी राष्ट्राध्यक्ष की वास्तविक लो केशन को अनिश्चित रखना स्वयं सुरक्षा का हथियार बन जाता है। किसी संभावित हमलावर के पास यदि यह सूचना हो कि राष्ट्रपति किस विमान में हैं, तो वह उस वि मान को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है।
लेकिन यदि सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाला वि मान वास्तव में राष्ट्रपति को लेकर नहीं जा रहा हो और राष्ट्रपति किसी अप्रत्याशित रास्ते से दूसरे विमान में चले जाएं, तो संभावित हमलावर के लिए सही लक्ष्य की पह चान करना कठिन हो जाता है। असल में यह डिसेप्शन यानी सटीकता से भ्रम पैदा करने वाली सुरक्षा रणनीति थी।
साथियों, ट्रंप की यह घटना पूरी तरह अभूतपूर्व नहीं है। इसके सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उदाहरणों में मार्च 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पाकिस्तान यात्रा शामिल है। उस समय पाकिस्तान में सुरक्षा परिस्थितियां अत्यंत संवेदन शील थीं। क्लिंटन भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान पहुंचे थे और उनकी सुरक्षा को लेकर अमेरिकी प्रशासन ने एक असा धारण योजना बनाई।
एक विमान को इस तरह इस्तेमाल किया गया कि वह राष्ट्रपति के वास्तविक विमान जैसा दिखाई दे, जबकि क्लि ंटन स्वयं एक अलग, बिना स्पष्ट पहचान वाले विमान से पाकिस्तान पहुंचे। वाशिंगटन पोस्ट की 11 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार,क्लिंटन प्रशासन ने उस समय चुनिंदा पत्रकारों को इस सुरक्षा यो जना के बारे में पहले से जान कारी दी थी।यह तुलना इसलिए मह त्वपूर्ण है क्योंकि 2026 के ट्रंप आपरेशन और 2000 के क्लिंटन आपरेशन में मूल रणनीतिक विचार समान था, दुश्मन को यह पता न चलने देना कि वास्तविक राष्ट्रपति किस विमान में है। अंतर यह था कि क्लिंटन के समय पत्रकारों को ऑपरेशन के बारे में ब्रीफ किया गया था, जबकि ट्रंप के मामले में उनके साथ यात्रा कर रहे कुछ पत्रकारों और कर्मचारियों को भी वास्तविक योजना की जानकारी नहीं थी। इसीलिए ट्रंप का मामला सुरक्षा के साथ -साथ प्रेस और पारदर्शिता की दृष्टि से भी अधिक विवादास्पद बन गया है।
साथियों बात अगर हम भारत में क्या ऐसी घटना हुई है? इसको जानने की करें तो, भारत के संदर्भ में यहां तथ्यात्मक सावधानी और भी जरूरी है। भारत में पीएम की सुरक्षा के कारण यात्रा के साधन या मार्ग में बदलाव के उदाहरण अवश्य हैं,लेकिन ट्रंप जैसी गुप्त विमान-स्वैप और डेकाय विमान की सार्व जनिक रूप से प्रमाणित घटना का उदाहरण उपलब्ध नहीं है। भारत में सबसे चर्चित उदा हरण 5 जनवरी 2022 का पंजाब प्रधानमंत्री सुरक्षा प्रक रण है। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर के बजाय सड़क मार्ग से फि रोजपुर जाना पड़ा।
रास्ते में उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर लगभग 15- 20 मिनट तक फंसा रहा। गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक बता या और प्रधानमंत्री का कार्य क्रम रद्द कर उन्हें वापस बठिंडा एयरपोर्ट ले जाया गया था। लेकिन दोनों घटनाओं में अंतर साफ रखना चाहिए। पंजाब की घटना में परिवहन बदलने का तत्काल कारण खराब मौसम थाय ट्रंप की घटना में परिवहन बदलना कथित सुरक्षा ध्हत्या के खतरे की प्रतिक्रिया था। इसलिए भारतीय उदाह रण को ट्रंप जैसी घटना कह ना सही नहीं होगा। बल्कि इसे यह बताने के लिए इस्ते माल किया जा सकता है कि भारत में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण यात्रा की योजना बदल सकती है और सुरक्षा चूक होने पर पूरा कार्य क्रम रद्द तक किया जा सकता है। भारत में प्रधानमंत्री के लिए एयर इंडिया वन व्यवस्था में भी वैकल्पिक विमान और सुरक्षा-प्रबंध मौजूद हैं।
प्रधानमंत्रीध्राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए विशेष बोइंग 777-300 ईआर विमान अत्याधुनिक संचार, मि साइल-वार्निंग और इलेक्ट्रा निक काउंटरमैअसुर प्रणालियों से लैस हैं। इसका उद्देश्य ही यह है कि किसी संभावित हवाई खतरे की स्थिति में राष्ट्राध्यक्ष को अधिकतम सुरक्षा मिल सके। लेकिन ट्रंप जैसा डेकाय एयरक्राफ्ट सीक्रेट ट्रांस फर वाला उदाहरण भारत में उपलब्ध नहीं है।
साथियों, भारत के इति हास में सुरक्षा का सवाल कित ना गंभीर रहा है? इसको समझने की करें तो भारत में प्रधानमंत्री पद ने स्वयं सुरक्षा के अत्यंत गंभीर दौर देखे हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं ने यह सिद्ध किया कि राष्ट्राध्यक्ष अथवा शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के सामने खतरा केवल युद्ध या विदेशी मिसाइल से नहीं आता खतरा आंतरिक नेटवर्क आतंक वाद नजदीकी सुरक्षा घेरे और अचानक होने वाले हमले से भी आ सकता है। इसी ऐति हासिक पृष्ठभूमि में भारत ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी जैसी अत्यंत विशि ष्ट सुरक्षा व्यवस्था विकसित की। इसलिए आज प्रधानमंत्री की यात्रा में मार्ग, वाहन, विमान, हेलीकाप्टर, वैकल्पिक मार्ग और इमरजेंसी एवक्यूशन जैसी व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखना राष्ट्रीय सुरक्षा का अनि वार्य हिस्सा है।
साथियों बात अगर हम क्या अन्य देशों में भी ऐसा हुआ है? इसको जानने की करें तो, दुनियाँ के अनेक देशों में राष्ट्राध्यक्षों की यात्रा को लेकर गोपनीय मार्ग, वैकल्पिक विमान और इमरजेंसी एक्स्ट्रा क्शन जैसी व्यवस्थाएं अपनाई गई हैं। लेकिन हर घटना को ट्रंप प्रकरण के समान कहना उचित नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के मामले में सबसे स्पष्ट और दस्तावेजी समानता क्लिंटन का 2000 का पाकिस् तान आपरेशन है। यह घटना बताती है कि डेकाय एयर क्राफ्ट कोई 2026 की नई तकनीक नहीं, बल्कि दशकों से चली आ रही एकदम सटीक राष्ट्रपति सुरक्षा रणनीति है।
साथियों, 9ध्11 ने भी दि खाया था कि राष्ट्रपति की यात्रा एक क्षण में बदल सक ती है, राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा मेंयात्रा -योजना बदलने का सबसे बड़ा आधुनिक अमेरिकी उदाहरण 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले के दौरान दिखाई दिया। उस समय राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू. बुश की सुरक्षा को लेकर स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि सीक्रेट सर्विस और प्रशासन को राष्ट्र पति की यात्रा तथा ठिकाने को लेकर लगातार निर्णय बद लने पड़े। एयर फोर्स वन स्वयं उस समय एक मोबाइल कमांड सेंटर और सुरक्षित परिवहन माध्यम में बदल गया था। यह उदाहरण ट्रंप की घटना से अलग है, लेकिन दोनों के पीछे एक समान सिद्धांत दिखाई देता है, जब राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा को वास्तविक खतरा हो तो पहले से बनी पूरी यात्रा योजना कुछ मिनटों में बदली जा सकती है।
साथियों, भारत की कहा वत वड़ा सड़ावण, वड़ा दुख पावण का वैश्विक अर्थ इति हास का सबक बड़ा पद, बड़ा खतरा है, ट्रंप की इस घटना पर असाधारण रूप से सटीक बैठती है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति होने का अर्थ यह नहीं कि खतरा समाप्त हो गया। बल्कि इसके उलट, राष्ट्रपति जितना शक्तिशाली होता है, उसके निर्णयों का प्रभाव जितना बड़ा होता है, उसके खिलाफ संभावित खतरे भी उतने ही गंभीर होते हैं। ट्रंप के पास सीक्रेट सर्विस है, दुनिया की सबसे शक्ति शाली सैन्य मशीनरी है, अत्या धुनिक राष्ट्रपति विमान है और विशाल इंटेलीजेंस नेटवर्क है, फिर भी यदि सुरक्षा अधिकारी कहें कि विमान बदलना होगा, तो राष्ट्रपति को भी सटीकता से विमान बदलना पड़ता है।
अतः अगर हम उपयोग पूरे विवरण का अध्ययन कर इस का विश्लेषण करें व इस पूरे घटनाक्रम को भारतीय कहा वत के संदर्भ में देखें तो इसका अर्थ और गहरा हो जाता है,वही भारतीय कहावत फिर याद आती है,वडा सडावण, वडा दुख पावण बड़ा पद केवल शक्ति नहीं देता, वह बड़ी जिम्मेदारी, बड़ी आशंका और कभी-कभी ऐसी सुरक्षा व्यवस्था भी मांगता है, दुनियाँ का सबसे शक्तिशाली देश, दुनियाँ की सबसे अत्याधुनिक सुरक्षा एजेंसियां, अत्यंत सुरक्षित राष्ट्रपति विमान, सैन्य विमान, सीक्रेट सर्विस,खुफिया तंत्र और तमाम सुरक्षा घेरा,इन सबके बावजूद यदि राष्ट्रपति को अचानक विमानबदलना पड़े और सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाले विमान को संभावित डेकाय बनाना पड़े, तो इससे एक बात स्पष्ट होती है कि शक्ति जितनी बड़ी होती है, उसके सामने मौजूद खतरे भी उतने ही जटिल होते हैं।

ताजा खबरें