Breaking News

कांशीराम आवासीय कालोनी में सीएमओ ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशा सन द्वारा जनसहयोग से विशे ष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मा0 कांशी राम आवासीय कालोनी में प्रातः 7 बजे आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलराम पुर डा. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्रतिभाग करते हुए श्रमदान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा लोगों को अपने आसपास के वाता वरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन चलने वाला अभियान नहीं, बल्कि इसे अप ने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
डा. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण अत्यंत आवश्यक है। घर के साथ- साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई रख ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा निर्धा रित स्थान पर ही डालें, सार्व जनिक स्थलों को गंदा न करें तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। अभियान के दौरान कांशी राम कालोनी के विभिन्न हिस् सों में साफ-सफाई की गई। अ धिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में जनसहभागिता से यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ जनपद का निर्माण प्रशा सन और आमजन के साझा प्रयासों से ही संभव है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे से सीधे जुड़े हैं। स्वच्छ परिवेश से अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपनी आदत एवं सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित यह विशेष स्वच्छता अभियान जनभागीदारी, सामुदायिक जिम् मेदारी और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

ताजा खबरें