Breaking News

सभी पीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती एवं सब सेंटरों का नियमित संचालन हो सुनिश्चित

(संदीप सक्सेना) बलरामपुर। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक द्वारा जनपद के भ्रमण के दौरान जिला मेमोरियल चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मरीज हितैषी बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती एवं उपचार के लिए आए मरीजों से आत्मीय संवाद करते हुए चिकि त्सालय में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय परामर्श एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने नेत्र शल्य कक्ष, टेलीमेडिसिन कक्ष एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा इनके माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने तथा टेलीमेडिसिन जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने चिकित्सालय में स्थापित अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित संबंधित कर्मचारियों को इनके संचालन की जानकारी भी होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित कार्मिकों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी द्वारा दो क्षय रोग मरीजों को पोषण पोटली भी प्रदान की गई तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। निरीक्षण के उपरांत उप मुख्यमंत्री जी ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्प दंश की घटनाओं को देखते हुए सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी रहे, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को तत्काल उपचार मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सभी सब सेंटर नियमित रूप से संचा लित हों। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन को प्राथमिक उपचार एवं आवश् यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े। उप मुख्यमंत्री जी ने एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि एम्बु लेंस के रिस्पांस टाइम को और कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए, ताकि आपातका लीन परिस्थितियों में मरीज तक कम से कम समय में एम्बु लेंस पहुंच सके।
उप मुख्यमंत्री जी ने सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदा यिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथ मिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ- सफाई तथा बेहतर इंफ्रास्ट्र क्चर पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों का वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं मरीजों के अनुकूल होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के बाद चिकित्सा लयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष मेंटेनेंस अभियान चलाते हुए भवन, परिसर एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरु स्त किया जाए। रोगी कल्याण निधि का नियमानुसार उपयोग करते हुए जिला चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के अनु रूप आधारभूत व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए।
मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि चिकित्सा लय परिसर में लंबे समय से पड़े पुराने एवं निष्प्रयोज्य वाह नों आदि की नियमानुसार नी लामी की कार्रवाई करते हुए परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखा जाए। अस्प ताल परिसर एवं भवन के अंदर कहीं भी टूटा-फूटा सामान अथवा कबाड़ दिखाई न दे। अस्पताल के भीतर बिखरे वि द्युत तारों एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी सुव्यवस्थित किया जाए। उप मुख्यमंत्री जी ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए इसे जनपद के माडल अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच् छता, मरीजों की सुविधा, बेह तर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुव्यव स्थित परिसर पर समान रूप से ध्यान दिया जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने तथा मौके पर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर कराने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकि त्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो।
भ्रमण के दौरान उप मुख्य मंत्री जी द्वारा जिला चिकित् सालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने पौध रोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए हरित एवं स्वच्छ परि सर के निर्माण पर जोर दिया।
इस अवसर पर मा0 विधा यक बलरामपुर सदर श्री पल्टू राम, मा0 निवर्तमान विधायक श्री शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधि कारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय सहित मा0 जनप्रति निधिगण एवं संबंधित अधि कारीगण उपस्थित रहे।

ताजा खबरें