Breaking News

नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़ा मिलने के आरोप पर फूटा छात्रों का गुस्सा

15 घंटे बाद डीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन
(प्रदीप यादव)
श्रावस्ती। पीएम श्री जवा हर नवोदय विद्यालय संभार पूरवा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब मेस में परोसे गए खाने में कीड़ा मिलने का आरोप सामने आया। छात्रों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बाव जूद भोजन की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया। जब लगातार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो छात्रों ने मेस के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और विद्यालय परिसर में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी।
छात्रों का आरोप था कि सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि हास्टल की व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूल भूत सुविधाओं को लेकर भी लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। देखते ही देख ते पूरा विद्यालय आंदोलन का केंद्र बन गया और छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।
मंगलवार को छात्रों के आंदोलन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (।ठटच्) का भी समर्थन मिला। संगठन के कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम, पुलिस अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में जिलाधिकारी अन्न पूर्णा गर्ग स्वयं विद्यालय पहुं चीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और खाद्य सुरक्षा विभाग से भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ-साथ छात्रों की सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने का आश् वासन दिया। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद करीब 15 घंटे से जारी आंदोलन समाप्त हो गया।
अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। छात्र उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार उनकी शिकायतों पर सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई भी होगी।

ताजा खबरें