(बीके सिंह) सीतापुर। आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने नैमिषारण्य स्थित देवदेवेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु समस्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाये। व्यवस्थित रूप से कांवड़ यात्राएं सम्पन्न हो तथा शिव मंदिरों में दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे अनवरत रूप से संचालित रखे जाए एवं कंट्रोल रूम से इनकी नियमित तौर पर माॅनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाये। पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही वाहनों को पार्किंग स्थलों में पार्क कराए जाने की व्यवस्था की जाये। इसके लिए उचित संकेतक भी स्थापित कराए जाये। पार्किंग स्थलों के पास पेयजल, मोबाइल टायलेट आदि का समुचित प्रबंध किया जाये। जिला अधिकारी ने घाटों के निकट सफाई, बैरिकेटिंग, संकेतक, प्रकाश आदि का समुचित प्रबंध सुनि श्चित करने हेतु भी निर्देश दिए। पुलिस, गोताखोरों एवं नाविकों की तैनाती सुनिश्चित की जाये। भीड़ प्रबंधन हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाये। आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, मोबाइल टाॅयलेट आदि का भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नैमिषारण्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, नैमिषारण्य में श्र(ालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश
