Breaking News

पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, प्रार्थना पत्र देने पर उल्टा मिली धमकी, अभी तक नहीं मिला न्याय

– इकराम ने पुलिस के सामने दी धमकी, पति फजल को लगातार मिल रही है जान से मारने की धमकी – पीड़िता
– प्रार्थना पत्रा देने पर भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही – पीड़िता (हुस्ना बानो)
– जेबा के पिता राहत दबंग दरोगा और इकराम द्वारा मिल रही है खुलेआम धमकी, पुलिस मौन – पीड़िता महिला
(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार में जहां महिलाओं की सुरक्षा हेतु सख्त कानून बनाए गए है। वही अभी भी कुछ थानों में पुलिस की लापरवाही सुनने को मिल रही है। जब पुलिस की लापरवाही के चलते कोई अप्रिय बड़ी घटना हो जाती है तब पुलिस के आला अधि कारी सोकर जागते है। कुछ पीड़िताओं की शिकायत है कि दिए गए तहसीर पर पुलिस उचित कार्यवाही नहीं करती उल्टा उसे ही गलत ठहराकर वापस भेज दिया जाता है। और उचित कार्यवाही करने से अपना पल्ला झाड़ लेते है। ऐसा ही एक मामला महि ला पीड़िता हुस्ना बानो का आया जिसमें उसने बताया कि मैं अपने दो पुत्र एक पुत्री के साथ बगिया नंबर 3 अमौसी सरोजनी नगर थाना इलाके में अपने मकान में निवास कर ती हूँ। फजल नाम का एक व्यक्ति पहले मेरे यहां पर रहता था। उसके परिवार के लोगों का भी मेरे यहां आना जाना होता था। जब फजले मेरे यहां शुरू में रहता था, तब उसकी शादी नहीं हुई थी। तब उसके माता पिता भी यहां आते जाते थे किंतु बाद में फजले की शादी जेबा नाम की महिला से हुई तो फजले जेबा को लेकर मेरे मोहल्ले में ही किराये का मकान लेकर रहने लगा, किंतु उसका आना जाना मेरे यहां होता रहता था। जेबा दो वर्ष पहले दिनांक 25 अक्टू बर 2024 को सुबह 7 बजे मेरे घर पर इकराम उर्फ शाह नवाज व अन्य लोगों के साथ मेरे घर पर पहुंच गई और इकराम उर्फ शाहनवाज तथा जेबा मुझको गंदी गंदी गालि यां देते हुए धमकी दी। जेबा और इकराम उर्फ शाहनवाज मेरे घर पर आकर मेरे साथ मारपीट करने की कोशिश की थी, परंतु स्थानीय लोगों की मौजूदगी की वजह से नाकाम रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। इस मामले को लेकर पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर सूचना दी। जिसके उपरांत पीड़िता ने प्रार्थना पत्र भी दिया था। परंतु आज तक सरोजनी नगर पुलिस ने किसी भी प्रकार की विपक्षियों के ऊपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुझे डर लगा रहता है कि मेरे व मेरे बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घट ना न घटे। यदि ऐसी घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार इकराम और जेबा होंगी। जेबा का पिता उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में दरोगा होने के नाते स्थानीय पुलिस हमारा साथ नहीं देती है। यहाँ तक की जेबा पक्ष से इकराम उर्फ शा हनवाज पुत्र मो0 अफलातून निवासी 120ध्238 बेलदार लेन नीयर इस्लामिया कालेज लाल बाग थाना हजरतगंज, लखनऊ का रहने वाला है। इसी क्रम में पीड़िता ने बताया कि जेबा पुत्री राहत जिसका निकाह 2023 में उसके पति फजले से पहले हुई थी, कुछ महीने बाद पता चला कि उसके पत्नी जेबा के कई लड़कों से अवैध संबंध है , जिसका साक्ष्य कई वीडियो और फोटो मिले है, जो साबित करते है कि पहली पत्नी जेबा गलत है, जिस वजह से फजल अहमद ने रिति रिवाज से तलाक देने को मजबूर हो गया, उसके बाद हमसे से निकाह करके हमारे घर पर रहने लगा। तभी जेबा के पिता जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में दरोगा है, और इकराम जो दबंगई के बल पर फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराकर फजल अहमद का जीना दूभर कर दिया, और हमें और हमारे पति फजल को फोन पर आये दिन जान से मार देने की धमकी देता रहता है, जिस वजह से हम सभी परिवार डर के साये में जी रहे, जब इससे परेशान होकर सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदाली खेड़ा चैकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र दिया तो उल्टा हमें अपने बच्चों के सामने डांटने और मुकदमा लिख देने की धमकी दी, इसी क्रम में वहाँ मौजूद दबंग किस्म का इकराम ने पुलिस के सामने खुलेआम जान से मार देने की धमकी देते हुए चैकी से बाहर गया। पुलिस मौके पर शांत बैठी रही, जिस वजह से पीड़िता अपने आप को अस हाय और असुरक्षित महसूस कर रही है। आखिर क्या इस पीड़िता महिला को न्याय मिले गा या न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ेगा।

ताजा खबरें