(राममिलन शर्मा) लालगंज-रायबरेली। अलंकरण एवं काव्यांजलि समारोह के संबंध में एक आवश्यक प्रेस वार्ता बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गईस डाॅक्टर शिव बहादुर सिंह भदोरिया बैसवारा कि नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के प्रसिद्ध नवगीतकार थे उनके व्यक्तित्व कृतित्व से सभी अवगत रहे इसलिए काव्यलोक संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को उनका जयंती समारोह रुद्रा रिसोर्ट में मनाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वर्ष भारतवर्ष के प्रसिद्ध गीतकारों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष शिवबहादुर सिंह भदोरिया स्मृति सम्मान डाॅक्टर राधेश्याम बंधु नवगीतकार नई दिल्ली को दिया जा रहा है प्रोफेसर हरेंद्र बहादुर सिंह स्मृति सम्मान रवि प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्दाक्षर कोलकाता को दिया जा रहा है प्रसिद्ध समीक्षक ओमप्रकाश अवस्थी स्मृति सम्मान डाॅक्टर गणेश नारायण शुक्ला साहित्य भूषण को दिया जा रहा है प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश नारायण सिंह बच्चा बाबू स्मृति सम्मान प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश सिंह लखनऊ को दिया जा रहा है। काव्यांजलि में ओज के सशक्त हस्ताक्षर प्रकाश पटेरिया छतरपुर मध्य प्रदेश व राणा मुनि प्रताप हाथरस व प्रसिद्ध गीतकार धीरज मिश्र शांडिल लखनऊ रहेंगे। कार्यक्रम में विनय भदोरिया द्वारा नवगीत पर प्रकाशित पुस्तक सीढ़ियां चढ़ते हुए का विमोचन भी किया जाएगा। प्रेसवार्ता को संयोजक विनय भदोरिया ने संबोधित किया आए हुए पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापन सुनील अध्यक्ष काब्या लोक संस्था द्वारा किया गया प्रेस वार्ता में अरुण कुमार सिंह, राजेश सिंह फौजी, नरेंद्र सिंह, कवि वाई.पी. सिंह मौजूद रहे।
काव्यालोक – साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित डाॅक्टर शिव बहादुर सिंह भदोरिया जयंती
