Breaking News

उपमुख्यमंत्री के आह्वान पर वीरांगना अवंतीबाई अस्पताल में लगाए गए 300 पौधे

(राममिलन शर्मा) लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के 16 लाख से अधिक पौधारोपण के आह्वान के क्रम में रविवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चि कित्सालय परिसर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अस्प ताल परिसर में 300 पौधे ल गाए गए। इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारि यों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का शुभारंभ निदेशक (नर्सिंग) डाॅ. सुमन ने आम का पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी से पौधों की देखरेख का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि ष्एक पेड़ माँ के नामष् जैसी पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ा रही है। इस अभियान से अस्पताल परिसर अधिक हरित एवं स्वच्छ बनेगा, जिससे मरीजों, तीमारदारों तथा अस्पताल कर्मियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 संजय दोहरे ने बताया कि अस्पताल परिसर में आम, अमरूद, बेला और चांदनी सहित फलदार एवं पुष्पीय पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया है। पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत निदेशक (नर्सिंग) डाॅ. सुमन ने अस्पताल के एसएनसीयू, महिला वार्ड, केएमसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ. सलमान, डाॅ. रंजना, अन्य चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, अस्पताल के कर्मचारी तथा सहयोगी संस्था सेंटर फाॅर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफाॅर) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताजा खबरें