स्टेडियम में राम-रावण युद्ध का हुआ भव्य मंचन, जय श्रीराम के जयघोष के बीच हुआ रावण दहन
(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी ऊंचाहार परिसर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल् लास और श्रद्धा के साथ मना या गया। स्टेडियम में आयोजित राम-रावण युद्ध के भव्य मंचन के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम का तीर रावण की नाभि में लगा, रावण का अट्टहास थम गया। इसके साथ ही बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया।
विशाल रावण के दहन और आकर्षक आतिशबा जी से रात का आसमान रंग – बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
विजयादशमी के अवसर पर एनटीपीसी परिसर में उत्सव का माहौल रहा। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राम- रावण युद्ध का सजीव मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। रावण दहन के साथ हुई आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। आसमान में बिखरी सप्तरंगी छटा ने आयो जन की भव्यता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदा चार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक बिस्व मोहन सिंह ने कहा कि विज यादशमी का पर्व जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि एन टी पीसी ऊंचाहार देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी से सामू हिक प्रयासों के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
एनटीपीसी प्रबंधन, मानव संसाधन विभाग, कर्मचारी यू नियन, कार्यकारी एसोसिएशन तथा पर्व आयोजन समिति 2026-27 के पदाधिकारियों और सदस्यों के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में एनटीपीसी परिवार के साथ आसपास के जनसमुदाय की सहभागि ता ने सामाजिक सौहार्द और सामूहिक एकता की भावना को मजबूत किया। विजयादश मी का यह उत्सव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त करने के साथ सकारात्मकता तथा नई ऊर्जा का संदेश देकर संपन्न हुआ।
नाभि में तीर लगते ही रावण का अंत, आतिशबाजी से जगमगा उठा एनटीपीसी ऊंचाहार का आसमान
