Breaking News

108 दीपों की दिव्य आभा से जगमगाया दुर्गा पूजा मंडप, बंगाली परंपरा में महाअष्टमी पूजन ने बांधा श्र(ा का समा

(बीके सिंह)
सीतापुर। शहर के आंख अस्पताल परिसर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के 51वें दुर्गा पूजा महोत्सव में सोमवार को महा अष्टमी पूजा पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल के मिदना पुर से आए पुरोहित दुर्गा पद चक्रवर्ती ने मंत्रोच्चार, शंख, घंटा और धाक की ध्वनि के बीच विधि-विधान से पूजा- अर्चना कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर तक मां के भोग और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।
शाम को मां दुर्गा की विशेष आरती की गई। पुरोहित दुर्गा पद चक्रवर्ती ने पंचमुखी दीपक, कपूर, धूपची, जल से भरे शंख सहित पारंपरिक पूजा सामग्री से आरती संपन्न कराई। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी भी आरती में शामिल हुईं और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पारंपरिक धुन पर किए जाने वाले धूपची नृत्य का आनंद भी उठाया। इसके बाद मां को हलवा, नारियल और विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
संधि पूजा में 108 दीप जलाकर की गई आराधना महाअष्टमी के अवसर पर संद्दि पूजा का विशेष आयोजन किया गया। बंगाली परंपरा के अनुसार अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के शुरु आती 24 मिनट की अवधि को संधि काल माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की विशेष आराधना की गई। पुरोहित ने पूजन के बाद दीप प्रज्वलित कर संधि पूजा प्रारंभ कराई। महिलाओं ने 108 कमल पुष्प अर्पित कर दीप जलाए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। 108 दीपों की रोशनी से पूरा पूजा मंडप जगमगा उठा। इस दौरान नीता मुखर्जी, नीता दास, वंदना राय, देवोश्री दास, श्यामली पोले, इला दत्ता, अप र्णा दास, गीतिका दत्ता, प्रियंका मल्लिक, राजश्री मल्लिक, चित्रा पोले, शिप्रा कुंडू और कल्पना घोष सहित अन्य महि लाओं ने पूजा में भाग लिया। भजन संध्या ने बांधा समां, प्रतिभागियों को किया सम्मा नित पूजा मंडप में राष्ट्रीय सेवा परिषद के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कृष्णांश शुक्ला, नवीन दीक्षित, आकांक्षा शुक्ला, अनमोल सिंह, तन्वी शुक्ला, आरोही शुक्ला और कुशाग्र शुक्ला की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पूजा समिति और समाजसेवी अनूप खेतान ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एनएन चटर्जी, रंजीत दास, संजीव दास, आकाश राय, विश्वजीत पोले, श्यामल दत्ता, पंकज मु खर्जी, शांतनु दत्ता, अरिंदम दास, प्रदीप राय, डा. पीके राय, डा. पीयूष मल्लिक, गौतम मुखर्जी, राजा सरकार, तापस पोले, विजय कुमार शुक्ल, सचिन त्रिपाठी, राम कुमार कटियार, रत्नेश द्विवेदी, डा. यूसी दीक्षित, मंजू जिंदल, श्रीप्रकाश सिंह, अनीत मिश्रा, कमलेश गुप्ता, रेखा द्विवेदी, शुभम द्विवेदी, आकाश मिश्रा, जूही जायसवाल, ममता डोडे जा, दीपक शुक्ला, अन्नी मेह रोत्रा, राजन गुप्ता, बृजेश गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, शिवबालक त्रिवेदी, डा. शांतिस्वरूप रस्तोगी और अंबरीश दीक्षित सहित संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताजा खबरें