(राममिलन शर्मा) लालगंज। रायबरेली जनपद के विकास खंड लालगंज में बेहटा चैराहे पर बहुजन नेशनल पार्टी अंबेडकर कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन। इस कार्यालय का उद्घाट न मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुरील जी पूर्व सांसद राज्यसभा के कमलों द्वारा किया गया।
पार्टी के बारे में अवगत करते समय जनता को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सरेनी विधानसभा 182 के भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में हाजी सगीर हसन अजमेरी द्वारा नामांकन किया जाएगा। कुरील जी ने जनता को बताया कि यह सर कार जनता की सरकार नहीं है,इस सरकार से सब समाज के लोग परेशा न है। इसलिए हमारी पार्टी ने बहुजन नेशनल पार्टी बनाई है और जनता से अपील की है की हमारी पार्टी के सरेनी विधानसभा 182 के प्रत्याशी का सहयोग करे। कार्यालय के उद्घाटन में दिनेश कुमार, हरिशंकर यादव, पुरन राजपूत, मो सादिक अहमद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुरील ने बहुजन नेशनल पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन
