(अनिल शेट्टी )
नरवाना। पत्रकार सुदेश नैन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्वजातीय बिनैण खाप ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। खाप प्रधान रघुवीर नैन ने ऐलान किया कि आगामी 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सुरेवाला चैक पर सर्वजातीय बिनैण खाप की अध्यक्षता में बड़े स्तर पर धरना शुरू किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार संबंधित मुकदमा रद्द नहीं करती और अपनी गलती स्वीकार नहीं कर ती, तब तक धरना जारी रहेगा। मीडिया के सामने अपना फैस ला सुनाते हुए रघुवीर नैन ने कहा कि पत्रकार सुदेश नैन को न्याय दिलाना खाप की प्राथमिकता है और इस मामले में न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि धरने के दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति और आगे की कार्रवाई से जुड़े सभी फैसले लेने का अधिकार लि तानी गांव को दिया जाएगा। रघुवीर नैन ने आंदोलन के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि यदि धरने के दौरान आमरण अनशन की नौबत आती है तो सबसे पहले वह खुद आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको वचन देता हूं कि न मैं बिकूंगा और न मैं झुकूंगा।’ उनके इस बयान से खाप के आंदोलन को लेकर दृढ़ रुख सामने आया है। खाप प्रधान ने प्रदेश की सभी खापों, किसान संग ठनों, सामाजिक संगठनों और अन्य संस्थाओं से इस आंदो लन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से मोर खाप और सातरोल खाप से समर्थन मांगा और कहा कि सुदेश नैन हमारी बेटी है और मोर खाप की बहू है, इसलिए इस मामले में सभी को एकजुट होकर न्याय की आवाज बुलंद करनी चाहिए। रघुवीर नैन ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी खाप से जुड़े सरकारी पदों पर बैठे लोगों और राजनीतिक प्रतिनि धियों से फोन पर स्पष्ट रूप से पूछा है कि वे इस मुद्दे पर खाप के साथ हैं या सरकार के साथ। उन्होंने कहा कि यह समय अपनी स्थिति स्पष्ट करने का है, क्योंकि पत्रकार सुदेश नैन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर समाज एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। खाप प्रधान ने दोहराया कि सरकार जब तक संबंद्दित मुकदमा रद्द नहीं करती और अपनी गलती स्वीकार नहीं करती, तब तक सुरेवाला चैक पर धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश की सभी खापों, सामा जिक संगठनों, किसान संगठ नों, पत्रकार संगठनों और क्षेत्र के लोगों से 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सुरेवाला चैक पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। सर्वजातीय बिनैण खाप के इस ऐलान के बाद अब 22 अक्टूबर को होने वाले धरने पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
खाप का कहना है कि पत्रकार सुदेश नैन को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा और सर कार से मामले में उचित कार्र वाई की मांग जारी रहेगी।
सर्वजातीय बिनैण खाप का ऐलान, 22 अक्टूबर से सुरेवाला चैक पर शुरू होगा बड़ा धरना, सभी खापों और संगठनों से मांगा समर्थन
