Breaking News

15 दिन बाद बदला गया जला ट्रांसफार्मर, गांव में लौटी बिजली, ग्रामीणों ने जताया आभार

(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार (रायबरेली)। ग्राम सभा आइमाजहानिया में पिछले 15 दिनों से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति ठप होने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांस फार्मर खराब होने की शिका यत विधायक मनोज कुमार पांडे से भी की गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद मामले की जानकारी पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह को दी गई।
साथ ही बिजली विभाग को लिखित शिकायत भेजी गई और रायबरेली सांसद राहुल गांधी को भी प्रार्थना पत्र सौंपा गया।
बताया गया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अमेठी सांसद के. एल. शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक कार्य देख रहे निर्मल शुक्ला और जिला अध्यक्ष पंकज तिवा री को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद बिजली विभाग ने गांव में नया 100 केवीए ट्रांस फार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने रायबरेली सांसद राहुल गांधी, अमेठी सांसद के. एल. शर्मा, पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायब रेली के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जन समस्याओं का इसी तरह त्व रित समाधान किया जाएगा।

ताजा खबरें