Breaking News

आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन

(प्रदीप यादव)
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्य क्रम का उद्देश्य पुलिस अधि कारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था।
योग शिविर में पुलिस अ धीक्षक महोदय ने स्वयं उपस् िथत होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्य स्त एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि मानसिक शांति, आत्म बल एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का भी सशक्त साधन है। योग भारतीय संस्कृ ति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करा या गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग शिविर में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगा सन, वज्रासन, अनुलोम-वि लोम, कपालभाति एवं ध्यान संबंधी विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा उन के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि पुलिस कर्मी दिन – रात समाज की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच विक सित करने में महत्वपूर्ण योग दान देता है।
इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारीगण, अद्दी नस्थ अधिकारी, पुलिस कर्मचा री एवं अन्य स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदेश ‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘ को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन, अनुशासित दिन चर्या एवं नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ किया गया। योग शिविर के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई, जिसकी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की।

ताजा खबरें