(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में नादरगंज स्थित सीपेट तिराहे पर राजधानी प्रेस क्लब और राष्ट्रीय हित व्यापार मंड ल के सौजन्य से भंडारे कार्य क्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मीडिया प्रभारी मलिक मोहम्मद तथा डा. कमलेश यादव उर्फ के.के. के संयोजन में बड़े मंगल के शुभ अवसर पर विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्य संजय सिंह चैहान राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, संतोष उपा ध्याय अध्यक्ष राजधानी प्रेस क्लब, धर्मेंद्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज सिंह रघुवंशी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल, संजय यादव मंडल ब्यूरो चीफ, बचान सिंह यादव सांसद प्रतिनिधि सही स्थानीय पत्रकार बंधु उपस्थित रहें। इस मौके पर संजय सिंह चैहान ने बताया कि बड़े मंगल भंडारे की शुरु आत नवाबो द्वार शुरू की है जिसमें हिंदू मुस्लिम मिलकर भंडारे का आयोजन प्रत्येक वर्ष करते आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस कर्मी के बारे में कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त व अपराध मुक्त भारत बनाने के लिए हम सबको पुलिस प्रशासन का सहयोग करना हमारा दायित्व है।
इसी क्रम में अध्यक्ष सन्तोष उपाध्याय अध्यक्ष ने बताया कि बड़े मंगल का दिन भाईचारा को दर्शाता है, सभी लोग मिल कर एकसाथ जगह जगह भंडारे का आयोजन करते है। मीडि या प्रभारी मलिक मोहम्मद ने कहा कि यह भंडारा लगा तार प्रत्येक वर्ष की भाती कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी वर्गों को एकजुट कर सामाजिक जागरूकता फैलाना है। इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे पत्रकार भाइयों और स्थानीय व्यापारियों का होता है। इस मौके पर सम्मान कार्य क्रम में राजधानी प्रेस क्लब के पत्रकारों को राष्ट्रीय संर क्षक संजय सिंह चैहान एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज सिंह रघुवंशी और अध्यक्ष अध्यक्ष सन्तोष उपाध्याय द्वारा पुष्प माला और गमछा, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम में स्थानीय नादरगंज चैकी इंचार्ज वीर बहादुर दुबे, हरिचंद उप निरीक्षक, सचान उप निरीक्षक एवं समस्त पुलिस कर्मी को भी डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विजय नगर चैकी योगेश सेंगर सहित समस्त पुलिसकर्मी टीम को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी भक्तगणों ने प्रेम पूर्वक प्रसाद वितरण में भंडारे में प्रसाद स्वरूप पूरी, सब्जी व बूंदी का वितरण किया गया।
यह भंडारा पूरे लखनऊ में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बना। कार्यक्रम में उप स्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यों में ई-रिक्शा यूनियन से अभिषेक कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामनरेश गुप्ता, मोहम्मद शरीफ, राजधानी प्रेस क्लब के प्रचार मंत्री चंदन राय, धर्मेंद्र कुमार रावत विधानसभा अध्यक्ष मोहनलालगंज, अमरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह एडवोकेट हाईकोर्ट, सूरज वर्मा, राम नरेश गुप्ता संगठन मंत्री, मोहम्मद शरीफ प्रचार प्रसार मंत्री, दीपक यादव वार्ड अध्यक्ष, कल्याण सिंह, पिंटू यादव श्री बालाजी मंदिर अध्यक्ष, संजीव कुमार जिला सचिव, आसिफ, कैलाश कुमार, पीर मोहम्मद ,आमिर अली एवं आमिर ग्रुप के समस्त सदस्य, सहित समस्त व्यापारी भाई एवं राजधानी प्रेस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भंडारा पूरे क्षेत्र में भाई चारे और एकता की मिसाल बनकर यह भंडारा संपन्न हुआ।
सातवें बड़े मंगल के उपलक्ष्य में सीपेट तिराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न, पत्रकार व्यापारी हुए शामिल
