Breaking News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का आयोजन, राष्ट्र कल्याण के लिए हुई पूजा-अर्चना

(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार, रायबरेली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी गांव स्थित स्वयंभू शिवलिंग शिवालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्र कल् याण, विकास और जनसमृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्च ना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा ओबी सी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभि लाष कौशल ने कहा कि प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास की नई इबा रत लिखी है।
उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति, रक्षा, अंतरिक्ष, आर्थिक विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपल ब्धियां हासिल की हैं।
अभिलाष कौशल ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यव स्था था, जबकि आज देश लग भग 4.2 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था के साथ दुनि या की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2014 से 2024 के बीच लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं।
उन्होंने कहा कि 2014 में जिस ‘नए भारत’ का सपना देखा गया था, वह आज ‘अभ्यु दय भारत’ के रूप में साकार होता दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जग तपुर ब्लाक प्रमुख दल बहादुर सिंह, भाजपा नेता आशीष तिवारी एवं अभिलाष कौशल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, के.के. पटेल, देवेश वर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह, बिंदेश्वरी तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ताजा खबरें